बिना ट्रैक ट्रायल के ही बंट रहे हेवी वाहन लाइसेंस : बस-ट्रक चलाने वालों की योग्यता पर उठे सवाल, छह माह में 17320 डीएल निलंबित ; आठ निरस्त

छह माह में 17 हजार लाइसेंस निलंबित

बिना ट्रैक ट्रायल के ही बंट रहे हेवी वाहन लाइसेंस : बस-ट्रक चलाने वालों की योग्यता पर उठे सवाल, छह माह में 17320 डीएल निलंबित ; आठ निरस्त

राजस्थान में भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिन हाथों में बस और ट्रक की कमान है, उनके लाइसेंस की योग्यता अब जांच के घेरे में है। जानकारी के अनुसार राज्यभर में बिना ट्रैक पर ट्रायल लिए धड़ल्ले से हेवी वाहन लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। नियमों के अनुसार आवेदक के पास कम से कम एक वर्ष पुराना लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) लाइसेंस होना जरूरी है। इसके बाद उसे हेवी वाहन का लर्निंग लाइसेंस और एक माह का मोटर ड्राइविंग स्कूल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है।

जयपुर। राजस्थान में भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिन हाथों में बस और ट्रक की कमान है, उनके लाइसेंस की योग्यता अब जांच के घेरे में है। जानकारी के अनुसार राज्यभर में बिना ट्रैक पर ट्रायल लिए धड़ल्ले से हेवी वाहन लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। नियमों के अनुसार आवेदक के पास कम से कम एक वर्ष पुराना लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) लाइसेंस होना जरूरी है। इसके बाद उसे हेवी वाहन का लर्निंग लाइसेंस और एक माह का मोटर ड्राइविंग स्कूल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। लेकिन हकीकत यह है कि अधिकांश ड्राइविंग स्कूल ऐसे प्रमाण पत्र बिना वास्तविक प्रशिक्षण दिए जारी कर रहे हैं। राज्य के सभी आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रायल ट्रैक केवल एलएमवी लाइसेंस के लिए बने हैं, जबकि भारी वाहनों के ट्रायल के लिए कोई समर्पित ट्रैक उपलब्ध नहीं है। परिणामस्वरूप परिवहन निरीक्षक मैन्युअली ट्रायल लेकर लाइसेंस जारी कर देते हैं, जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर खतरे खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों ने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

छह माह में 17 हजार लाइसेंस निलंबित
परिवहन विभाग ने 1 जनवरी से 3 नवंबर तक लाइट मोटर व्हीकल के 5 लाख 96 हजार 777 और 77 हजार 109 हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए है। वहीं 6 लाख 9 हजार 554 दुपहिया वाहन चालकों के लाइसेंस जारी किए हैं। परिवहन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेशभर में नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने पर यातायात पुलिस की अनुशंसा पर परिवहन विभाग ने प्रदेशभर में एक जनवरी से 30 जून, 2025 तक 17 हजार 320 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए। जयपुर आरटीओ प्रथम ने 1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक 33 हजार 974 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए। जिनमें से आरटीओ ने 86 और यातायात पुलिस की अनुशंषा पर 8626 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल