परिवहन विभाग की बड़ी पहल : हाईवे सुरक्षा होगी मजबूत, पुलिस को मिलेंगे हाई-टेक वाहन व उपकरण

वाहनों की निगरानी और कार्रवाई को करेंगे और सशक्त

परिवहन विभाग की बड़ी पहल : हाईवे सुरक्षा होगी मजबूत, पुलिस को मिलेंगे हाई-टेक वाहन व उपकरण

राजस्थान में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। समर्पित सड़क सुरक्षा कोष संचालन समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिनके लागू होने से पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की कार्य क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। सबसे बड़ा निर्णय 100 हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों की खरीद का है, जिसके लिए 26 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

जयपुर। राजस्थान में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। समर्पित सड़क सुरक्षा कोष संचालन समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिनके लागू होने से पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की कार्य क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। सबसे बड़ा निर्णय 100 हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों की खरीद का है, जिसके लिए 26 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। प्रत्येक पेट्रोलिंग वाहन की लागत 26 लाख रुपये होगी, जिसमें 11 लाख रुपये वाहन के और 15 लाख रुपये रेस्क्यू उपकरणों के होंगे। ये वाहन सड़क हादसों के दौरान त्वरित बचाव कार्य में मददगार साबित होंगे। इसके साथ ही 6.80 करोड़ रुपये की लागत से 2,000 बैरिकेड्स खरीदने का भी निर्णय हुआ है, जिन्हें जिला सड़क सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर लगाया जाएगा। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए 1.75 करोड़ रुपये की लागत से 500 ब्रेथ एनालाइजर खरीदने का फैसला लिया गया है। हरमाड़ा हादसे में डंपर चालक के नशे में पाए जाने के बाद यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा पुलिस को 155 इंटरसेप्टर वाहनों को मय उपकरण उपलब्ध कराने की मंजूरी दी गई है। 38.75 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जा रहे ये इंटरसेप्टर हाई-स्पीड वाहनों की निगरानी और कार्रवाई को और सशक्त करेंगे। हालांकि 100 हैंड-हेल्ड नाइट विजन स्पीड राडार गन, 1,000 कार डैशबोर्ड कैमरा, 300 लाउड हैलर और 5,000 यूवी प्रोटेक्टिंग गोगल्स खरीदने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है। इसी के साथ जयपुर के आरयूएचएस में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर बनाने की भी मंजूरी दी गई है। इन सभी निर्णयों से राज्य में सड़क सुरक्षा के दायरे को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा और हाईवे पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर