9 साल से लापता हिल फोर्ट्स ऑफ राजस्थान का सर्टिफिकेट

हर प्रदेशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ

 9 साल से लापता हिल फोर्ट्स ऑफ राजस्थान का सर्टिफिकेट
प्रदेश के 6 हिल फोर्ट्स को सन 2013 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की सूची शामिल किया था, जिससे हर प्रदेशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ।

जयपुर। प्रदेश के 6 हिल फोर्ट्स को सन 2013 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की सूची शामिल किया था, जिससे हर प्रदेशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ। विभाग को न तो इस संबंध में जारी प्रमाण पत्र की जानकारी है और ना ही उसकी कॉपी मौजूद है। एक आरटीआई कार्यकर्ता महेश पारीक ने हिल फोर्ट्स ऑफ राजस्थान के सर्टिफिकेट के संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से जानकारी मांगी तो यह खुलासा हुआ है।

यूनेस्को की सूची में शामिल होने के बाद में मिला मुख्य प्रमाण पत्र कहा हैं, इसकी जानकारी ना तो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पास है और ना ही राजस्थान के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के पास। कमाल की बात तो यह है कि करीब 9 साल में दोनों विभागों के पास इसकी सूचना ही नहीं है।

विभाग ने माना सर्टिफिकेट तो मिला, लेकिन कहां है, जानकारी नहीं
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई विभाग) का कहना है कि ‘हिल फोर्ट्स आॅफ राजस्थान’ को लेकर यूनेस्को ने प्रमाण पत्र जारी किया था, लेकिन उसे यह ताज कब मिला, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। एएसआई के विश्व धरोहर अनुभाग इसका लेखा जोखा रखता है, लेकिन उनको ही पता नहीं है कि इसका प्रमाण पत्र कहा है। डब्ल्यूएचएस अनुभाग का कहना है कि सर्टिफिकेट से संबंधित सूचना इस कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।

सूचना सृजित नहीं
पुरातत्व विभाग से आरटीआई के जरिए जो जवाब मिला है वह भी बड़ा हैरानी करने वाला है। विभाग का कहना है कि यूनेस्को की ओर से जारी किए गए प्रमाण पत्र की जानकारी उन्हें नहीं है। साथ ही इस संबंध में कोई सूचना विभाग में सृजित नहीं है।

Read More 20 साल बाद खुले अटके गेट, पांचना समझौते का पानी छोड़ा : CM भजनलाल रातभर लेते रहे फीडबैक

पास तो हुए, लेकिन सर्टिफिकेट नहीं
अपनी विशेषता के बल पर प्रदेश के 6 किलों को यूनेस्को ने परीक्षा में पास कर वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की लिस्ट में शामिल कर प्रमाण पत्र जारी किया, लेकिन पास होने के बावजूद भी इन किलों के पास सर्टिफिकेट नहीं है।

Read More कमीशन के लिए खाते उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार, साइबर ठगों को किराए पर दिलाता था खाते

ये किले हुए थे लिस्ट में शामिल
मई, 2013 में प्रदेश के आमेर महल, गागरौन का किला, रणथम्भौर किला, कुंभलगढ़ किला, चित्तौड़गढ़ किला और जैसलमेर के किले को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स में शामिल किया था। इसमें आमेर महल और गागरौन का किला पुरातत्व विभाग एवं अन्य चार फोर्ट्स भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन आते हैं।


Read More डाबर के वंडर हर्ब अभियान में पुदीने की ताकत पर जोर, गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव का संदेश

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत