कमर दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी : डॉ. डीपी शर्मा

बदलती जीवनशैली से युवाओं में भी बढ़ी समस्या

कमर दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी : डॉ. डीपी शर्मा
आधुनिक जीवनशैली, लंबे समय तक बैठने और शारीरिक गतिविधि की कमी से 20-40 वर्ष के लोगों में कमर दर्द बढ़ रहा। एसडीएमएच के न्यूरोसर्जन डॉ. डीपी शर्मा के अनुसार, गलत पोश्चर, भारी वजन, स्लिप डिस्क, साइटिका और पोषक तत्वों की कमी प्रमुख कारण।

जयपुर। आधुनिक जीवनशैली, लंबे समय तक बैठकर काम करने और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कमर दर्द अब केवल बढ़ती उम्र की समस्या नहीं रह गया है। अब 20 से 40 वर्ष की उम्र के लोग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। एसडीएमएच के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि कमर के निचले हिस्से में हड्डियों, मांसपेशियों, लिगामेंट्स और नसों में किसी तरह की समस्या दर्द का कारण बन सकती है। गलत पोश्चर में लंबे समय तक बैठना, अचानक झुकना, भारी वजन उठाना, नियमित व्यायाम नहीं करना और मांसपेशियों में खिंचाव कमर दर्द के प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा स्लिप डिस्क, बढ़ती उम्र के साथ रीढ़ की हड्डी में होने वाले बदलाव, नस दबने से होने वाला साइटिका, मोटापा त्और विटामिन-डी एवं कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी भी समस्या को बढ़ा सकती है।

ये है बचाव :

डॉ. शर्मा ने बताया कि बचाव के लिए काम करते समय सही एर्गोनॉमिक्स अपनाना जरूरी है। रीढ़ को सहारा देने वाली कुर्सी का इस्तेमाल करें और हर 45 मिनट में उठकर 2-3 मिनट टहलें। नियमित हल्का व्यायाम और स्ट्रेचिंग कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। संतुलित आहार, दूध व डेयरी उत्पाद, हरी सब्जियां और पर्याप्त धूप भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

यदि दर्द 2-3 सप्ताह से अधिक बना रहे, आराम के बावजूद ठीक न हो या पैरों तक दर्द जाए, साथ में सुन्नपन, कमजोरी या झनझनाहट हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षणों में न्यूरोसर्जन या विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।

Read More जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में लैंडिंग फेल, पायलट ने फिर भरी उड़ान

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर