उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन

पुल और अधोसंरचना विकास से आमजन को सीधा लाभ

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन

दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य बजट में की गई घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही आगामी बजट के लिए तैयार किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य बजट में की गई घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही आगामी बजट के लिए तैयार किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बजट घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क, पुल और अधोसंरचना विकास से आमजन को सीधा लाभ मिलता है, इसलिए इन परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में रिडकोर (RIDCOR), नेशनल हाईवे (NH), नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) तथा राज्य सड़कों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, भूमि अधिग्रहण, स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता सहित पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने आगामी बजट को ध्यान में रखते हुए जनहित से जुड़े नए प्रस्तावों को प्राथमिकता से तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य के सड़क और अधोसंरचना नेटवर्क को और मजबूत किया जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी