जयपुर में फूड डिलीवरी बॉय से क्रूर लूट : फर्जी ऑर्डर देकर सुनसान जगह बुलाया, मारपीट कर बाइक, मोबाइल और कैश छीना

बदमाशों ने लोकेश को मारने की धमकी दी

जयपुर में फूड डिलीवरी बॉय से क्रूर लूट : फर्जी ऑर्डर देकर सुनसान जगह बुलाया, मारपीट कर बाइक, मोबाइल और कैश छीना

फूड डिलीवरी कर्मचारियों के लिए रात की डिलीवरी अब खतरनाक साबित हो रही है। एक ताजा मामले में बदमाशों ने कस्टमर बनकर फर्जी ऑर्डर बुक किया और डिलीवरी बॉय को सुनसान जगह पर बुलाकर उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली।

जयपुर। फूड डिलीवरी कर्मचारियों के लिए रात की डिलीवरी अब खतरनाक साबित हो रही है। एक ताजा मामले में बदमाशों ने कस्टमर बनकर फर्जी ऑर्डर बुक किया और डिलीवरी बॉय को सुनसान जगह पर बुलाकर उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। पीड़ित ने मारपीट का भी शिकार होना पड़ा। यह घटना 29 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे की है, जब ज्यादातर लोग सो रहे होते हैं। पीड़ित ने पत्रकार कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुटी है।

घटना का पूरा विवरण
पीड़ित लोकेश मीणा जो करणी विहार के गजसिंहपुरा क्षेत्र का निवासी है, बाइक से फूड डिलीवरी का काम करता है। 29 जनवरी की सुबह लगभग 3 बजे उसे मांग्यावास के शिव विहार से एक फूड ऑर्डर मिला, जिसे पत्रकार कॉलोनी के कासलीवाल रोड पर डिलीवर करना था। लोकेश निर्धारित लोकेशन पर पहुंचा और कस्टमर को कॉल किया, लेकिन मोबाइल 'नॉट रीचेबल' दिखा। कुछ देर बाद कस्टमर ने मैसेज किया और लोकेशन पूछी। लोकेश ने बताया कि वह लोकेशन पर ही खड़ा है। फिर बदमाश ने मैसेज कर कहा कि पीछे की तरफ मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिखाओ, ताकि वह आ सके। लोकेश ने निर्देशानुसार टॉर्च जलाकर इशारा किया और कुछ दूरी आगे बढ़कर डिलीवरी देने लगा।

लूट और मारपीट की वारदात
जैसे ही लोकेश ने डिलीवरी दी और वापस लौटने लगा, तभी एक युवक अचानक आ गया। उसने लोकेश की बाइक की चाबी छीन ली और सीट पर बंधा बैग उतारकर दूर फेंक दिया। इसी बीच दूसरा साथी डंडा लेकर पहुंचा। बदमाशों ने लोकेश को मारने की धमकी दी और उसकी जेब से मोबाइल फोन तथा 1500 रुपये नकद छीन लिए। वे लोकेश को बाइक पर बैठाकर कुछ दूरी तक ले गए और उसके दोस्तों को कॉल करके पैसे मंगवाने का दबाव बनाने लगे। जब लोकेश ने कहा कि दोस्तों से पैसे मंगवाने की जरूरत बताई जाए, तो बदमाश कॉल काटते रहे। पैसे न मिलने पर गुस्साए बदमाशों ने डंडों से जमकर मारपीट की। लोकेश बचने के लिए भागा, लेकिन बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई
पीड़ित लोकेश मीणा ने पत्रकार कॉलोनी थाने पहुंचकर पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Read More सिटी पैलेस में होगा होलिका दहन, जानें मुहूर्त

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी