जयपुर में फिल्मी स्टाइल में चोरी : राह चलती महिलाओं की सड़क पर गिरी नोटों की गड्डी, बदमाशों ने बाइक स्लिप की और पैसे उठाकर फरार

वारदात का अंदाजा भी नहीं लग सका

जयपुर में फिल्मी स्टाइल में चोरी : राह चलती महिलाओं की सड़क पर गिरी नोटों की गड्डी, बदमाशों ने बाइक स्लिप की और पैसे उठाकर फरार

महिला अपनी बेटी के साथ सड़क पार कर रही थी। इस दौरान जैकेट पहनने के दौरान नोट सड़क पर गिर गए, जिसे पीछे आ रहे 2 युवक उठाकर भाग गए।

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में फिल्मी स्टाइल में रुपए लेकर भागने का मामला देखने को मिला। यहां एक महिला अपनी बेटी के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी। सड़क पार करते समय महिला अपनी जैकेट पहन रही थी। इस दौरान उसकी जैकेट से 50 हजार के नोटों की गड्डी सड़क पर गिर गई, जिसे पलक झपकते ही 2 बदमाश फिल्मी स्टाइल में ले उड़े और दोनों महिलाओं को अपने साथ हुई इस वारदात का अंदाजा भी नहीं लग सका।

कैसे हुई वारदात
महिला अपनी बेटी के साथ सड़क पार कर रही थी। इस दौरान जैकेट पहनने के दौरान नोट सड़क पर गिर गए, जिसे पीछे आ रहे 2 युवक उठाकर भाग गए। युवकों ने सड़क पर अपनी बाइक के तेजी से ब्रेक मारे, बाइक स्लिप हुई और उनमें से एक युवक उतरा और ट्रैफिक के बीच में ई-रिक्शा को रोककर उसके नीचे से नोटों की गड्डी उठाई और भाग निकले। यह देख महिलाएं उनके पीछे भागी, लेकिन दोनों युवक देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए। 

चीखती रही महिलाएं, नहीं मिल मदद
युवकों के अचानक बाइक स्लिप होने से महिलाओं की नजर उन पर पड़ी और नोट उठाने पर लगा कि यह पैसे उनके गिर गए है, तो वह उनके पीछे चीखती हुई भागी, लेकिन बदमाश उन्हें धक्का देकर भागने में सफल रहे। महिलाएं तेज आवाज में चिल्लाती रही, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

Read More जयपुर में कॉल गर्ल्स के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी

Tags: notes

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत