अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : जयपुर टाइगर फेस्टिवल के संवाद में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए संरक्षण के संदेश, 18-21 दिसंबर को होगा 8वां संस्करण

पर्यटन के साथ वन्यजीवों के सम्मान की जरूरत पर भी जोर

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : जयपुर टाइगर फेस्टिवल के संवाद में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए संरक्षण के संदेश, 18-21 दिसंबर को होगा 8वां संस्करण
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर जयपुर के दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित बाघ संरक्षण-संवाद में विशेषज्ञों ने बाघ को पर्यावरण संतुलन, शक्ति और संयम का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में जंगलों और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान। साथ ही जयपुर टाइगर फेस्टिवल के 8वें संस्करण के पोस्टर का विमोचन हुआ और विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित बाघ संरक्षण-संवाद में विशेषज्ञों ने बाघ को शक्ति, संयम और पर्यावरण संतुलन का प्रतीक बताया। संगीतकार एवं वन्यजीव संरक्षक अभिषेक रे ने कहा कि बाघ जितना शक्तिशाली है, उतना ही संयमित भी है और प्रकृति से केवल अपनी आवश्यकता भर ही लेता है। उन्होंने कहा कि उनके संगीत की प्रेरणा भी जंगलों से मिलती है। पूर्व फील्ड डायरेक्टर सुनयन शर्मा ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण के लिए जंगल और जंगलों के संरक्षण के लिए बाघ आवश्यक हैं।

उन्होंने पर्यटन के साथ वन्यजीवों के सम्मान की जरूरत पर भी जोर दिया। डॉ. राजेश कुमार व्यास ने बाघ को भारतीय संस्कृति, ज्ञान और धैर्य का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में जयपुर टाइगर फेस्टिवल के 8वें संस्करण (18 से 21 दिसंबर) के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से बाघ संरक्षण से जुड़े सवाल भी पूछे।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था