बैरवा समाज की बारात में डीजे बजने पर बवाल : लड़की के घर में घुसे युवक, लाठी-डंडे, हॉकी और सरियों से हमला; दम्पती और बेटी घायल

लोगों ने कहा कि बैरवाओं के डीजे नहीं बजने देंगे

बैरवा समाज की बारात में डीजे बजने पर बवाल : लड़की के घर में घुसे युवक, लाठी-डंडे, हॉकी और सरियों से हमला; दम्पती और बेटी घायल

दौसा जिले के लालसोट उपखंड में चांदसेन गांव में रविवार रात बारात की निकासी में बज रहे डीजे को बंद कराने विवाद खड़ा कर दिया

लालसोट। दौसा जिले के लालसोट उपखंड में चांदसेन गांव में रविवार रात बारात की निकासी में बज रहे डीजे को बंद कराने विवाद खड़ा कर दिया। पीड़ित जगदीश बैरवा ने बताया कि चांदसेन में लक्ष्मण बैरवा की दो पोतियों की शादी थी। जिनकी बारात चाकसू और बिचपुरी गांव से आई थी। बारात की निकासी में डीजे बजने पर कुछ लोगों ने कहा कि बैरवाओं के डीजे नहीं बजने देंगे। जिस पर स्थानीय समाज के लोगों ने उनको रोका तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी वहां आई और झगड़ा शांत कराकर चली गई। फिर रात को 12 बजे कुछ लोग लाठी-डंडे और हॉकी व सरिये लेकर आए और घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। शोरगुल होने पर पड़ोसी पहुंचे जहां पड़ोसी रमेश मीना के सिर पर भी डंडों से वार कर घायल कर दिया व पीड़ित परिवार के ताराचंद बैरवा को भी सिर में चोट आयी।

पीड़ित परिवार के ताराचंद बैरवा ने बताया कि भागीरथ, राजा और रिंकू सहित चार पांच लोगों ने डीजे बंद कराने की कोशिश की, विरोध करने पर झगड़ा किया। रात 12 बजे घर में घुसकर लाठी डंडों से तोड़फोड़ कर दी, जिसमें वह खुद, पत्नी शांति देवी व पुत्र हेमराज बैरवा चोटिल हो गए। घटना बाद बैरवा समाज के महिला-पुरुष पुलिस थाने पहुंचे तथा असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित ताराचंद बैरवा की ओर से इस घटना को लेकर हंसराज,जालम, भागीरथ, संजय,राजा, रिंकू सहित अन्य के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कराई गई। गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र
जयपुर में फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा हुआ। एसओजी ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
प्रदेशभर में स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल पर श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
सरकार की लोगों से अपील : जहां संभव हो PNG कनेक्शन लें, रसोई गैस सिलेंडर की घबराहट में नहीं करें बुकिंग;  देश में गैस और पेट्रोल-डीजल का पयाप्त भंडार
साल की पहली लोक अदालत आज : मुकदमों का होगा निस्तारण, 480 बेंच गठित
अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर की बमबारी : अधिकांश कच्चे तेल के निर्यात का यहीं से होता है संचालन, 60 से अधिक जहाजों तथा 30 बारूदी सुरंग बिछाने वाले पोतों को नुकसान
ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित, जीन थैरेपी से आंखों की जन्मजात बीमारियों का इलाज संभव