गर्मी में मनरेगा कार्यों की बढ़ी मांग : भुगतान अटकने से प्रभावित हो रही गति, कृषि कार्य ठप पड़ने के कारण बड़ी संख्या में श्रमिक मनरेगा पर निर्भर

भुगतान में देरी से काम प्रभावित

गर्मी में मनरेगा कार्यों की बढ़ी मांग : भुगतान अटकने से प्रभावित हो रही गति, कृषि कार्य ठप पड़ने के कारण बड़ी संख्या में श्रमिक मनरेगा पर निर्भर
भीषण गर्मी के बीच मनरेगा कार्य की मांग तेज हो गई है। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, नागौर सहित मरुस्थलीय जिलों में जल संरक्षण कार्य बढ़े हैं। दक्षिणी राजस्थान में वृक्षारोपण और मिट्टी संरक्षण, जबकि पूर्वी जिलों में सड़क व नाली निर्माण की मांग बढ़ी। भुगतान देरी से काम प्रभावित, फिर भी 10 लाख से अधिक श्रमिक सक्रिय हैं।

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में काम की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की है।  ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य ठप पड़ने के कारण बड़ी संख्या में श्रमिक मनरेगा पर निर्भर हो रहे हैं। राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, जालौर, पाली और उदयपुर जिलों में काम की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी है। मरुस्थलीय इलाकों में जल संरक्षण से जुड़े कार्यों जैसे तालाब खुदाई, नाड़ी निर्माण, चेकडैम और मेडबंदी की मांग अधिक है। दक्षिणी राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में वृक्षारोपण, चारागाह विकास और मिट्टी संरक्षण कार्यों में श्रमिकों की भागीदारी बढ़ी है। पूर्वी जिलों जैसे भरतपुर, धौलपुर और करौली में सड़क मरम्मत, नाली निर्माण और जल निकासी कार्यों की मांग बढ़ी है।

भुगतान में देरी से काम प्रभावित

काम की बढ़ती मांग के बावजूद योजना की गति भुगतान में देरी के कारण प्रभावित हो रही है। केन्द्र और राज्य सरकार से मिलने वाली मजदूरी और सामग्री मद की राशि समय पर नहीं पहुंचने से कई पंचायतों में कार्य धीमे पड़ गए हैं। श्रमिकों को समय पर भुगतान नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के अफसरों ने कहा है कि राज्य ने केन्द्र से लंबित राशि जारी करने का आग्रह किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर फंडिंग हो तो मनरेगा गर्मी के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा सहारा साबित हो सकती है।

पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में मनरेगा श्रमिकों को मिला सहारा

Read More विटामिन-ए अनुपूरण अभियान : 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक, 29 मई से शुरू होगा विशेष अभियान

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और अलवर जिलों में अनुमानित रूप से 4.5 से 5 लाख श्रमिकों ने अतिरिक्त काम की मांग दर्ज की है। दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिलों में करीब 5 से 6 लाख श्रमिकों की मांग बढ़ी है।

Read More श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर टेम्पो आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी, 3 की मौत

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
उत्तराखंड के चमोली में देवाल-लोहाजंग मार्ग पर शनिवार तड़के एक ईको वैन 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे...
मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास
सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम