इटली वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप: भारत ने 3 गोल्ड समेत 6 पदक जीते

कल्पना गुर्जर ने चैंपियनशिप के आखिरी दिन लड़कियों की अंडर-26 व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीता

इटली वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप: भारत ने 3 गोल्ड समेत 6 पदक जीते
लड़कों की अंडर-16 पेयर स्पर्धा में भारत के अंशुल भट्ट ने अपने कनाडाई जोड़ीदार के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। भारत के लिए महिलाओं की अंडर-26 पेयर स्पर्धा में कल्पना गुर्जर और विद्या पटेल और के. शौविक और प्रीतम की जोड़ी ने फ्लाइट बी ओपन वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

जयपुर। ताश के पत्तों के खेल ब्रिज का क्रेज अब भारतीय युवाओं में भी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। इटली में संपन्न हुई सातवीं वर्ल्ड यूथ ब्रिज चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रांज मैडल जीता। भारत की कल्पना गुर्जर ने चैंपियनशिप के आखिरी दिन लड़कियों की अंडर-26 व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीता। वहीं अंडर-16 टीम चैंपियनशिप में भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक विजेता टीम में तीर्थराज चौधरी, पवन गोयल, राशि जागीरदार, नचिकेता मुथुस्वामी और अनिरुद्ध संजगिरी (कप्तान) शामिल हैं।

इससे पहले पेयर स्पर्धा में भारत के सत्यांतन कुशहारी और साग्निक रॉय ने पुरुषों की अंडर-31 पेयर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं लड़कों की अंडर-16 पेयर स्पर्धा में भारत के अंशुल भट्ट ने अपने कनाडाई जोड़ीदार के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। भारत के लिए महिलाओं की अंडर-26 पेयर स्पर्धा में कल्पना गुर्जर और विद्या पटेल और के. शौविक और प्रीतम की जोड़ी ने फ्लाइट बी ओपन वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और राजस्थान ब्रिज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनबंधु चौधरी ने यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन पर टीम को बधाई दी। चौधरी ने कहा कि भारत के सीनियर खिलाड़ियों ने फ्रांस वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और अब यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार सफलता दर्शा रही है कि युवाओं में भी ब्रिज खेल के प्रति क्रेज बढ़ रहा है। जयपुर में दो बार नेशनल चैंपियनशिप की शानदार मेजबानी कर चुके चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिल रही सफलताओं से देश में इस खेल का माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत में आईआईटी समेत कई स्कूलों में ब्रिज खेल को माइंड गेम के तौर पर शामिल किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के रिक्त होने की संभावना...
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़
आज का भविष्यफल
श्रीगंगानगर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जगहों पर बारिश : जयपुर में दिनभर साफ रहा मौसम, पारा चढ़ा
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरपुर क्षेत्र में हादसा : ट्रक और कार भिड़े, एक ही परिवार के 6 की मौत