जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों का तांडव : जेलकर्मी विजय पाल के साथ की मारपीट,  जेल अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

जयपुर सेंट्रल जेल में कैदी हिंसा, सुरक्षा पर सवाल

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों का तांडव : जेलकर्मी विजय पाल के साथ की मारपीट,  जेल अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

जयपुर सेंट्रल जेल में मेडी गैंग के बदमाशों ने जेलकर्मी से मारपीट की, घायल कर्मचारी, जांच शुरू, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल।

जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल में बंद मेडी गैंग के बदमाशों ने एक जेलकर्मी विजय पाल के साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर जेल के बड़े अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी तुरंत पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जेलकर्मी विजय पाल को हाल ही में बीकानेर से जयपुर सेंट्रल जेल लाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें एक वरिष्ठ और खास अधिकारी द्वारा बीकानेर से जयपुर स्थानांतरित कर यहां तैनात किया गया था। जयपुर सेंट्रल जेल में आने के बाद से ही विजय पाल अपने कार्यों और कार्यशैली को लेकर जेल कर्मियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए थे।

इसी दौरान जेल में बंद मेडी गैंग के बदमाशों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि बंदियों ने मिलकर विजय पाल के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए जेल के एक अधिकारी स्वयं जयपुर सेंट्रल जेल पहुंचे और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। फिलहाल मामले की आंतरिक जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बंदियों द्वारा जेलकर्मी पर हमला कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही यह भी जांच के दायरे में है कि कहीं इसमें जेल की आंतरिक लापरवाही या किसी प्रकार की मिलीभगत तो नहीं रही। हालांकि अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी गईं है।

Read More लचर सिस्टम के फेर में अटका 20 करोड़ की लागत से बना सैटेलाइट अस्पताल : करीब नौ महीने पहले बनकर तैयार हो चुका हॉस्पिटल, अब विभागीय लेटलतीफी का हो रहा शिकार

जेल प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर जेलों के भीतर सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More ईरान को लेकर ट्रम्प सख्त : परमाणु कार्यक्रम को लेकर दी चेतावनी, कहा- किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगी अमेरिकी सरकार

 

Read More संशोधित PKC-ERCP के तहत गलवा से बीसलपुर तक होगी 516.227 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 21 गांव होंगे प्रभावित 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब