ऑल वेदर रिलायबिलिटी का केंद्र बना जयपुर एयरपोर्ट, सर्दियों से अब तक 346 डायवर्ट फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग

एयरलाइन संचालन को भी बड़ी राहत मिल रही

ऑल वेदर रिलायबिलिटी का केंद्र बना जयपुर एयरपोर्ट, सर्दियों से अब तक 346 डायवर्ट फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने कैट-3 बी लाइटिंग और आईएलएस प्रणाली की मदद से नवंबर से 17 जुलाई तक 346 डायवर्ट उड़ानों का सुरक्षित संचालन। सर्दियों में 170 और अप्रैल से 17 जुलाई तक 176 फ्लाइट्स शामिल।

जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उत्तर भारत के प्रमुख वैकल्पिक (डायवर्जन) एयरपोर्ट के रूप में लगातार अपनी उपयोगिता साबित कर रहा है। अत्याधुनिक कैट-3 बी लाइटिंग प्रणाली और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की बदौलत एयरपोर्ट ने सर्दियों के मौसम से लेकर अब तक कुल 346 डायवर्ट फ्लाइट्स का सफलतापूर्वक संचालन किया है।

आंकड़ों के अनुसार, नवंबर से मार्च के बीच घने कोहरे और खराब मौसम के कारण 170 उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया गया, जबकि अप्रैल से 17 जुलाई तक विभिन्न मौसम संबंधी परिस्थितियों के चलते 176 फ्लाइट्स ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम, कम दृश्यता अथवा एयर ट्रैफिक दबाव की स्थिति में सबसे अधिक उड़ानों को जयपुर भेजा जाता है। इसके अलावा चंडीगढ़, देहरादून, लखनऊ और अमृतसर जाने वाली कई उड़ानें भी आवश्यकता पड़ने पर जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट होती रही हैं।

एयरपोर्ट पर उपलब्ध आधुनिक नेविगेशन सुविधाएं, प्रशिक्षित एयर ट्रैफिक कंट्रोल और बेहतर रनवे इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण जयपुर एयरपोर्ट उत्तर भारत के सबसे भरोसेमंद ऑल वेदर एयरपोर्ट्स में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ ही एयरलाइन संचालन को भी बड़ी राहत मिल रही है।

Read More एसएमएस अस्पताल में दुर्लभ सर्जरी : लिवर, प्लीहा और फेफड़े के हाइडेटिड सिस्ट का एक साथ सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली नई जिंदगी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विक्रम 1 की लाँचिंग अंतरिक्ष यात्रा के लिए ऐतिहासिक क्षण : स्काईरूट एयरोस्पेस युवाओं की प्रतिभा का प्रतीक, मोदी ने कहा- भारत का पहला निजी रूप से विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम 1 की लाँचिंग अंतरिक्ष यात्रा के लिए ऐतिहासिक क्षण : स्काईरूट एयरोस्पेस युवाओं की प्रतिभा का प्रतीक, मोदी ने कहा- भारत का पहला निजी रूप से विकसित प्रक्षेपण यान
अंतरिक्ष उड़ान में नया इतिहास बनने जा रहा है। आज सुबह श्रीहरिकोटा से स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1, भारत का पहला...
दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसएचएस यू-14 को 108 रनों से हराया, जीत के हीरो बने वैभव खटाना और राघव यादव
रूठे बदरा : उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, हाई बीपी, वायरल से लेकर, हार्ट, पेट और त्वचा रोग तक से आमजन परेशान
स्पेस सेक्टर में भारत ने रचा इतिहास : 'विक्रम-1' की लॉंचिंग, श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान
फीफा वर्ल्ड कप-2026 : लामिन यमल और पेड्रो पोरो की फिटनेस को लेकर चिंता, स्पेन ने शुरु की फाइनल की तैयारी
तिलानेश गांव में मुख्यमंत्री का जनसंवाद : पुस्तकालय, सड़क और तालाब विकास की घोषणाएं की
महाराष्ट्र में महेश ट्यूटोरियल्स की 33 शाखाएं बंद, अधर में हजारों छात्रों का भविष्य