सीआईडी क्राइम ब्रांच ने 5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी की गिरफ्तारी पर डीसीपी नॉर्थ ने इनाम घोषित किया था

सीआईडी क्राइम ब्रांच ने 5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

आमेर थाने में 2021 में दर्ज नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में फरार चल रहे वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी अकील को सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने आगरा रोड राजेश मोटर चौराहे के पास से डिटेन किया है। इ

जयपुर। आमेर थाने में 2021 में दर्ज नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में फरार चल रहे वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी अकील को सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने आगरा रोड राजेश मोटर चौराहे के पास से डिटेन किया है। इसे आमेर थाना पुलिस को दे दिया है। एडीजी क्राइम डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि आरोपी युवक अकील के विरुद्ध 2021 में धारा 377 आईपीसी, 5 (एल) एवं 6 पोक्सो एक्ट के तहत आमेर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर डीसीपी नॉर्थ ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था।

डीआईजी सीआईडी क्राइम डॉ. राहुल प्रकाश ने बताया कि सीआईडी की टीम को अकील के आगरा रोड पर होने की सूचना मिली। सूचना पर डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं इंस्पेक्टर शिवदास मीणा के नेतृत्व में एएसआई दुष्यंत सिंह, कॉन्स्टेबल कृष्ण गोपाल और रविंद्र सिंह की टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। आगरा रोड पर तलाशी के दौरान टीम को राजेश मोटर्स चौराहे के पास एक दुकान पर अकील मिल गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आमेर थाना पुलिस को दे दिया।


Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ