जयपुर को मिली ब्रिक्स बैठक की मेजबानी : ब्रिक्स वित्त मंत्रियों एवं केन्द्रीय बैंक गवर्नरों की चार से सात मार्च तक बैठक का होगा आयोजन, मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक

समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

जयपुर को मिली ब्रिक्स बैठक की मेजबानी : ब्रिक्स वित्त मंत्रियों एवं केन्द्रीय बैंक गवर्नरों की चार से सात मार्च तक बैठक का होगा आयोजन, मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक
पर्यटन, विकास और प्रशासनिक क्षमता को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

जयपुर। जयपुर में होने वाली ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केन्द्रीय बैंक गवर्नरों की प्रथम बैठक की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में सोमवार को समीक्षा बैठक ली। बैठक में आर्थिक मामलात विभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार तथा भारतीय रिजर्व बैंक के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। यह अवसर राज्य की संस्कृति, पर्यटन, विकास और प्रशासनिक क्षमता को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव ने 4 से 7 मार्च के प्रस्तावित कार्यक्रमों में मंत्रिस्तरीय बैठक, प्रतिनिधियों के आगमन, आवास, परिवहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भ्रमण तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सीएस ने आमेर किले में प्रस्तावित भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोकनृत्य, संगीत और आतिथ्य की परंपरा की झलक विश्व समुदाय को दिखनी चाहिए।

5 मार्च को पर्यटकों के अवलोकनार्थ 12 बजे से बंद रहेगा आमेर महल

Read More पंचायतीराज संस्थाओं का लॉटरी कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख होगी तय

जयपुर। आमेर महल में 5 मार्च को आयोजित फर्स्ट ब्रिक्स एफएमसीबीजी मीटिंग के अन्तर्गत एक्सकर्शन सहित अन्य कार्यक्रम के चलते महल दोपहर 12 बजे से पर्यटकों के अवलोकनार्थ पूरी तरह बंद रहेगा। साथ ही उस दिन संचालित होने वाला साउंड एण्ड लाइट शो भी आयोजित नहीं होगा। आमेर महल अधीक्षक डॉ.राकेश छोलक ने यह जानकारी साझा की।

Read More वायदा बाजार की तेजी का असर : नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  

Tags: brics

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया