खाली प्लॉट में लगी भीषण आग

डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया

खाली प्लॉट में लगी भीषण आग

होटल मेरियट के पास खाली प्लॉट में भीषण आग लग गई। प्लॉट में पड़े बास और सुखी झाड़ियों से आग काफी आगे तक बढ़ गई थी। सूचना पर जवाहर सर्किल पुलिस ने पांच दमकलों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

जयपुर। होटल मेरियट के पास खाली प्लॉट में भीषण आग लग गई। प्लॉट में पड़े बास और सुखी झाड़ियों से आग काफी आगे तक बढ़ गई थी। सूचना पर जवाहर सर्किल पुलिस ने पांच दमकलों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार की जनहानि और नुकसान होने की बात से इंकार किया है। पुलिस ने बताया कि होटल मेरियट के पास खाली प्लॉट है, जिसमें मजदूरों के लिए रहने के लिए क्वार्टर बने हुए है। उनके पास ही बास और सुखी झाड़ियां पड़ी हुई है। दोपहर करीब 12 बजे अचानक खाली प्लाट में आग लग गई।

आग ने वहां पड़ी बास और सुखी झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। 5 दमकलों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेक इन इंडिया विफल नहीं : निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, कहा- इस सफल अभियान से विनिर्माण को मिली गति  मेक इन इंडिया विफल नहीं : निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, कहा- इस सफल अभियान से विनिर्माण को मिली गति 
मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के बल पर ही रक्षा उत्पादों से देश को 13 हजार करोड़ रुपये की...
अवैध हथियार समेत बदमाश गिरफ्तार, भय व्याप्त करने के लिए लेकर घूमता था हथियार  
तेजी पर सवार सोना और चांदी : कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें क्या है भाव
संसद में बोले मोदी : एकता की ताकत का विराट प्रदर्शन था महाकुंभ, हमने राष्ट्रीय चेतना के जागरण के किए विराट दर्शन 
साइप्रस तट के पास पलटी नाव : 7 शरणार्थी की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी
रीट 2024 : 24 या 25 मार्च को जारी होगी आंसर शीट, अप्रैल में आएगा परिणाम 
गहलोत गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला : ठगा महसूस कर रहे किसानों को भाजपा ने अपने हाल पर छोड़ा, कहा- भाजपा के कार्यकाल में किसानों को परेशान करने में कोई कसर नहीं रखी