पुलिस का दावा : सीसीटीवी फुटेज और रूट चार्ज से जल्द होंगे बदमाश शिकंजे में, महिला को बंधक बनाकर लूट मामले में आरोपी पकड़ से दूर

मौज-मस्ती के लिए करते थे लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का दावा : सीसीटीवी फुटेज और रूट चार्ज से जल्द होंगे बदमाश शिकंजे में, महिला को बंधक बनाकर लूट मामले में आरोपी पकड़ से दूर

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो टूट गए।

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में एक महिला को बंधक बना चाकू से हमला कर करीब दो करोड़ रुपए का जेवर लूटने के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्त में नहीं ले सकी लेकिन आरोपियों के ठिकानों के आस-पास तक पहुंच गई है। पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो तकनीकी की मदद से जल्द ही आरोपियों को शिकंजे में लेगी। थानाधिकारी राकेश ख्याली ने बताया कि पुलिस जल्द तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी। रूट मैप से पीछा, इनपुट मिले: बदमाश वारदात के बाद आॅटो रिक्शा से भाग कर आगरा रोड पर निकले। लुटेरे इंन्द्रजीत ने कानोता के पास मोबाइल बन्द किया था। माना जा रहा है कि बदमाश इन्हीं दो रास्तों से बिहार या नेपाल जाएंगे। एक टीम ने नेपाल बॉर्डर पर भी डेरा जमाया है। 

क्या था मामला: शहर के विद्याधर थाना इलाके के अम्बाबाड़ी सब्जी मण्डी के पास रहने वाली पीड़िता ज्योति अग्रवाल (47) ने बताया कि सोमवार अकेला देखकर आरोपी नौकर अशोक ने शाम करीब साढ़े सात बजे अपने दो साथियों बुलाकर महिला को बंधक बनाया था। तिजोरी में रखे करीब दो करोड़ रुपए से अधिक की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। 

मौज-मस्ती के लिए करते थे लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार
राहगीरों से लूटपाट कर नकदी, मोबाइल सहित वाहन लूटने वाली गैंग के दो बदमाशों को विद्याधर नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आधा दर्जन वारदात कबूली हैं। उनके पास से लूटा हुए एक्टिवा भी बरामद किया है। गिरोह के दोनों बदमाश रिश्तेदार भाई हैं और शौक-मौज के लिए लूटपाट करते हैं। एसएचओ विद्याधर नगर राकेश ख्यालिया के अनुसार गिरफ्तार बदमाश अरुण (20) निवासी सैक्टर 3, विद्याधर नगर और शैलेष (36) निवासी दादी का फ ाटक को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्तेदारी में भाई लगते हैं और राहगीरों से मारपीट कर नकदी-मोबाइल सहित वाहन भी लूटते हैं। बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर एक्टिवा लूटा था। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो टूट गए। पुलिस इनसे लूट कर माल खरीदने वालों का पता लगा रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं