भगवान ऋषभदेव जयंती पर विद्यालयों में होंगे विशेष आयोजन, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश 

भगवान ऋषभदेव के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी

जैन धर्म के प्रवर्तक देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष में राजस्थान के सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

जयपुर। जैन धर्म के प्रवर्तक देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष में राजस्थान के सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। शासन उप सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 10 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भगवान ऋषभदेव के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जैन धर्म पर आधारित चार्ट बनाना, रंग रोगन, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन आदि गतिविधियां शामिल होंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के आदर्शों और शिक्षाओं से अवगत कराना है।  

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के अध्यक्ष ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को पत्र सौंपकर इस आयोजन की मांग की थी। इस पर शिक्षा मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए हैं। जैन समाज के लोग इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं और इसे धार्मिक व सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान