ACB की कार्रवाई: जयपुर में पुलिस थाना तूंगा का सहायक उपनिरीक्षक पुलिस व उसका दलाल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

10 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB की कार्रवाई: जयपुर में पुलिस थाना तूंगा का सहायक उपनिरीक्षक पुलिस व उसका दलाल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

परिवादी से उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर रहे थे परेशान

जयपुर। एसीबी जयपुर नगर-चतुर्थ इकाई ने मंगलवार को कार्रवाई कर छाजूलाल सहायक उपनिरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना तूंगा, जयपुर शहर पूर्व, जयपुर एवं उसके दलाल दीपक सिंह (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर-चतुर्थ इकाई को परिवादी ने शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में छाजूलाल सहायक उपनिरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना तूंगा, जयपुर शहर पूर्व, जयपुर द्वारा उसके दलाल दीपक सिंह (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।


इस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई दलाल दीपक सिंह पुत्र  कैलाश सिंह निवासी ग्राम तूंगी पोस्ट तूंगा, बस्सी, जिला जयपुर (प्राईवेट व्यक्ति को परिवादी से 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी छाजूलाल शर्मा पुत्र गोपाल लाल निवासी नरहरिपुरा, तहसील चाकसू, थाना शिवदासपुरा, जयपुर हाल सहायक उपनिरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना तूंगा, जयपुर शहर पूर्व, जयपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी सहायक उपनिरीक्षक ने परिवादी की धारा 151 में गिरफ्तारी के समय 10 हजार रुपये पहले ही रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत