शरारत या साजिश: एटीएस के सामने पड़े संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, मिले कच्चे आम

करीब दो घंटे तक जब बैग को लेने कोई नहीं आया तो एटीएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

शरारत या साजिश: एटीएस के सामने पड़े संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, मिले कच्चे आम
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम स्क्वाड की मदद से जांच की तो बैग में कच्चे आम निकले।

जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में घाटगेट के पास आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) कार्यालय के सामने संदिग्ध काले रंग का बैग मिलने से हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक जब बैग को लेने कोई नहीं आया तो एटीएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से आदर्श नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम स्क्वाड की मदद से जांच की तो बैग में कच्चे आम निकले। तब जाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब पुलिस बैग छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि यह या तो किसी की शरारत है या फिर किसी साजिश के पहले की चैकिंग है। थानाप्रभारी विष्णु खत्री ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:40 बजे एटीएस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एटीएस कार्यालय के सामने दो घंटे से एक काला बैग लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। इसी दौरान बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, सिविल डिफेंस, फायर बिग्रेड, एफएसएल टीमें भी पहुंच गईं। चैकिंग के बाद बैग में कच्चे आम निकले।

दुकानें बंद कर यातायात डायवर्ट
खत्री ने बताया मौके पर पहुंचते ही आसपास की दुकानें बंद करवा दी गर्इं। यातायात को डायवर्ट कर अन्य रास्तों से निकाला गया। बैग को चैक करने तक की गई प्रक्रिया में करीब पौने तीन घंटे लग गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, सुबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन त्योहारों पर यात्रियों को राहत, सुबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सूबेदारगंज-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित करने जा...
पंचायती राज चुनाव में पूरे राजस्थान में प्रत्याशी उतारेगी आप, बारां की जीत से बढ़ा उत्साह
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 3 दिवसीय फोगसी फर्टिलिटी रेगुलेशन कॉन्क्लेव-2026 का समापन
अखिलेश यादव के खिलाफ 10 शहरों में पोस्टरबाजी, 'आजम-अतीक और मुख्तार' का जिक्र, जानें पूरा मामला
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद
तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर : डेयरी संचालन की मौत, बिना नंबर की थार की तलाश
मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की साख पर सवाल