परकोटे का स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान तैयार

परीक्षण के बाद सरकार लेगी फैसला

परकोटे का स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान तैयार

नगर नियोजन विभाग की ओर से स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान का प्रारूप तैयार किया गया है।

जयपुर। यूनेस्को की ओर से वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल राजधानी के परकोटा क्षेत्र के हेरिटेज के संरक्षण के लिए नगर नियोजन विभाग ने परकोटा क्षेत्र का स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान का प्रारूप तैयार किया है। इस प्लान को लागू करने के लिए एकीकृत प्राधिकरण का गठन करने का प्रावधान किया गया है। दरअसल दो साल पहले संयुक्त राष्टÑ संघ के यूनेस्को ने गुलाबी नगर के चारदीवारी क्षेत्र को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सूची में शामिल किया था। इसके बाद हेरिटेज के संरक्षण को सहेजने के लिए हेरिटेज नगर निगम जयपुर ने कार्यों का आकलन किया था। इसके तहत नगर नियोजन विभाग की ओर से स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान का प्रारूप तैयार किया गया है। इस प्लान को उच्च स्तर पर परीक्षण के बाद लागू किया जा सकता है।

क्या है स्पेशल एरिया का प्लान
 इस प्लान को लागू करने के लिए एकीकृत प्राधिकरण का गठन करने के साथ ही उसकी पूरी जिम्मेदारी प्राधिकरण को सौंपी जानी चाहिए। विरासत संरक्षण के लिहाज से अलग से नेशनल लेवल का संस्थान स्थापित किया जाना चाहिए। आधुनिकतम तकनीक के साथ किस तरह विरासत को सहेजा जा सकता है, इस पर शोध होना चाहिए। विरासत संरक्षण में प्रशिक्षण और कैपिसिटी बिल्डिंग का काम इस संस्थान के माध्यम से किया जाना और परकोटा क्षेत्र में बिजली व पेयजल की आपूर्ति, सड़क, ड्रेनेज, सीवर व सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह