महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में किए विरोध प्रदर्शन

प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन महासचिव आयुष भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है।

महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में किए विरोध प्रदर्शन
दाम बढ़ने से आम आदमी की जरूरत की हर छोटी बड़ी चीज पर महंगाई का असर दिखने लगा है।

जयपुर। पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई पर असर को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए और पुतले जलाकर नारेबाजी भी की।


प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन महासचिव आयुष भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। दाम बढ़ने से आम आदमी की जरूरत की हर छोटी बड़ी चीज पर महंगाई का असर दिखने लगा है। लोगों के पास दो वक्त की रोजी रोटी का जुगाड़ करना भी भारी होने लगा है। केंद्र सरकार की इस जनविरोधी नीति के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोगरा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर पुतले जलाए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजधानी जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी का पुतला जलाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी शिक्षक व बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री...
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर