कर्मचारियों के दबाव में झुके मलिंगा, पहले माफी तक नहीं मांगी, आज किया सरेंडर

मलिंगा को कमिश्नरेट लेकर पहुंची पुलिस

कर्मचारियों के दबाव में झुके मलिंगा, पहले माफी तक नहीं मांगी, आज किया सरेंडर
पूछताछ के बाद मलिंगा को पुलिस टीम धौलपुर लेकर जाएगी।

जयपुर। बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने बिजली कर्मचारी से मारपीट प्रकरण में बुधवार को जयपुर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस मलिंगा को पकड़ कर कमिश्नरेट लेकर आई इस दौरान उनके साथ मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी मौजूद थे।यहां पर पूछताछ के बाद मलिंगा को पुलिस टीम धौलपुर लेकर जाएगी।

बता दे कि बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में एससी वर्ग के कर्मचारी जेईएन और एईएन से हुए मारपीट प्रकरण में कई दिनों से अदावत जारी थी। बिजली कर्मचारियों से मारपीट के बाद कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए लगातार विधायक की गिरफ्तारी की मांग उठा रखी थी, वही विधायक ने इस प्रकरण में खुद को निर्दोष बताते हुए माफी तक नहीं मांगी थी। एससी और एसटी वर्ग के कर्मचारियों ने जब राज्य सरकार तक इस मामले में दबाव बनाया तो विधायक मलिंगा ने भी इस मामले में अपने कुछ विरोधियों पर राजनीतिक द्वेषता के चलते आरोप लगाना बताए थे। विधायक मलिंगा ने डीजीपी एमएल लाठर पर भी पूर्व विधायक जसवंत गुर्जर के साथ मिलीभगत कर साजिश में फंसाने का आरोप लगाया था। लाठर ने विधायक के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक गिरफ्तारी के डर से मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। विधायक के सभी आरोप निराधार हैं।


क्या था मामला:
विधायक मलिंगा मार्च में बड़ी विद्युत निगम कार्यालय में स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे थे लोगों की शिकायत के आधार पर मलिंगा की एईएन और जेईएन से बहस हो गई जिसके बाद विधायक और लाठी-डंडों से लैस समर्थकों ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एक कर्मचारी के शरीर में तो 36 जगह हड्डियां टूटी थी। इस घटना के बाद कर्मचारियों ने रोष जताते हुए विधायक मलिंगा की गिरफ्तारी की मांग की थी। विधायक मलिंगा ने बचाव में अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को मनगढ़ंत और गलत करार दिया था। मामला तूल पकड़ने के बाद विधायक मलिंगा के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। बिजली कर्मचारियों के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए अब विधायक ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में खुद को सरेंडर कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता