जेईई मेन परीक्षा में मैथ्स का पेपर मुश्किल, फिजिक्स मॉडरेट और केमिस्ट्री रही आसान

72 प्रतिशत प्रश्न एनसीईआरटी व एप्लीकेशन बेस्ड रहे

जेईई मेन परीक्षा में मैथ्स का पेपर मुश्किल, फिजिक्स मॉडरेट और केमिस्ट्री रही आसान
जेईई मेन के पहले एटेम्पट के दूसरे दिन पेपर्स के टॉपिक बेंचमार्किंग पहले दिन की जैसी रही। इसमें मैथ्स का पेपरलैंदी और टफ आया, जबकि फिजिक्स मॉडरेट और केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा।

जयपुर। जेईई मेन के पहले एटेम्पट के दूसरे दिन पेपर्स के टॉपिक बेंचमार्किंग पहले दिन की जैसी रही। इसमें मैथ्स का पेपरलैंदी और टफ आया, जबकि फिजिक्स मॉडरेट और केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। एग्जाम में टोटल 72 प्रतिशत प्रश्न एनसीईआरटी व एप्लीकेशन बेस्ड रहे। पहले दिन ये 79 प्रतिशत थे, जिससे ये माना जा सकता है की बाकी की शिफ्ट्स के पेपर्स भी लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा एनसीईआरटी बेस्ड रहेंगे। परीक्षा विशेषज्ञ आशीष अरोड़ा ने कहा कि पेपर की बेंचमार्किंग के आधार पर ये कहा जा सकता है कि आने वाले शिफ्ट्स में भी अगर ऐसा होता है, तो स्टूडेंट्स एग्जाम में पहले फिजिक्स व केमिस्ट्री के पेपर में मैक्सिमम स्कोर करने की कोशिश कर सकते हैं व लास्ट में मैथ्स के पेपर को ऑप्टिमाइज कर सकते हैं और इजी पेपर की वजह से होने वाली हाई कट ऑफ को ओवरकम किया जा सकता है।

सुबह और शाम की शिफ्ट्स के पेपर्स का ओवरआल एनालिसिस
दूसरे दिन दोनों शिफ्ट में मैथ्स में 6 प्रश्न में काफी लैंदी कैलकुलेशन बेस्ड रही और स्टूडेंट्स को पेपर ओवरआल टफ लगा, फिजिक्स के पहले दिन की तुलना में टफ थी और केमिस्ट्री ज्यादातर एनसीईआरटी व मेमोरी बेस्ड आसान रही। मैथ्स में वेक्टर व थ्री डायमेंशनल ज्योमेट्री व कोनिक सेक्शन, फिजिक्स में मॉडर्न फिजिक्स व केमिस्ट्री में इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री के प्रश्न थोड़ा टफ रहे और आर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज थोड़ा बढ़ाया गया। आने वाली शिफ्ट्स के लिए स्टूडेंट्स इन टॉपिक्स को स्ट्रॉन्ग्ली रिवाइज कर सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर