जल जीवन मिशन घोटाला: ईडी ने 39 लाख नकद और सोना-चांदी जब्त की
अब तक कुल 11.41 करोड़ रुपए का सोना, चांदी, नकदी जब्त
जयपुर। ईडी ने जल जीवन मिशन घोटाले में मंगलवार को हुई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में बेनामी सम्पत्ति, डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल सहित करीब 39 लाख रुपए के सोना, चांदी और नकदी जब्त किया है। ईडी ने मंगलवार को प्रदेश के आठ स्थानों पर कार्रवाई की थी। ईडी ने बुधवार को सोशल साइट एक्स पर लिखा कि 16 जनवरी को पूर्व मंत्री महेश जोशी सहित अन्य अधिकारियों के जयपुर, बांसवाड़ा सहित राजस्थान के आठ स्थानों पर छापे की कार्रवाई की गई थी, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेजों सहित 39 लाख रुपए के सोना-चांदी और नकदी जब्त की गई। सूत्रों के अनुसार जब्त किए गए दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है, जिसमें बड़े घोटाले किए जाने की पुष्टि होती है। मनी लॉड्रिंग का मामला होने पर प्रकरण के ईडी के पास आने के बाद से लेकर अब तक जल जीवन मिशन घोटाले में कुल 11.42 करोड़ रुपए का सोना, चांदी और नकदी बरामद की जा चुकी है।

Comment List