सड़क खोदकर भूला जेडीए, लोगों की बढ़ी परेशानियां : मई माह से आज तक नहीं हुआ काम पूरा, अभी भी लगेगा एक-डेढ़ माह का और समय 

जर्जर हालत के कारण दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान

सड़क खोदकर भूला जेडीए, लोगों की बढ़ी परेशानियां : मई माह से आज तक नहीं हुआ काम पूरा, अभी भी लगेगा एक-डेढ़ माह का और समय 

एनबीसी के सामने क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी इस सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़े डामर ने वाहन चालकों से वहां रहने वाले स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

जयपुर। खातीपुरा में हसनपुरा पुलिया, एनबीसी के सामने क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी इस सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़े डामर ने वाहन चालकों से वहां रहने वाले स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जयपुर विकास प्राधिकरण ने इस रोड को बनाने के लिए मई माह में कार्यादेश जारी किए थे, लेकिन मौके पर बिजली की लाइन शिफ्टिंग करने में हुई देरी के साथ ही मौके पर पेड़ों को हटाने में देरी से मिली स्वीकृति के चलते सड़क की मरम्मत का काम समय पर नहीं हो रही है और वहां दिनभर धूल उड़ती है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

गुजरते हजारों वाहन
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। यह सड़क न केवल खातीपुरा और हसनपुरा के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है, बल्कि वैशाली नगर, सीकर रोड और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी मुख्य रास्ता है, लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण वाहन धीरे-धीरे रेंगते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

आवागमन में दोगुना समय
क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत के कारण दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं। जगह-जगह सड़क खोदने से वाहनों को रुक-रुक कर चलना पड़ता है इससे लोगों को अपने स्थान पर जाने में दोगुना समय लगने के साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि धूल मिट्टी एवं क्षतिगस्त सड़क के चलते उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही बुजुगार्ें के लिए यह रास्ता और भी जोखिम भरा साबित हो रहा है।

इनका कहना है...
मई माह में कार्यादेश जारी करने के बाद बारिश के चलते काम समय पर शुरू नहीं हो पाया। साथ ही मौके पर पेडों को शिफ्टिग करने में देरी से स्वीकृति मिलने के साथ ही बिजली की लाइनों को शिफ्ट किया। अब वहां पेयजल लाइन को शिफ्ट करने के लिए जलदाय विभाग को पत्र लिखा गया है। मौके पर रोड बनाने के साथ ही फुटपाथ बनाने, मीडियन बनाने का काम किया जाएगा और अब काम की गति तेज कर दी गई है। दिसंबर माह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। 
-देवेन्द्र गुप्ता, 
डायरेक्टर इंजीनियरिंग, जेडीए।  

Read More सरकार ने लागू किए नए रेंट नियम : मकान मालिक नहीं मांग सकेंगे मनमाना सिक्योरिटी डिपॉजिट, किराया बढ़ाने के लिए देना होगा नोटिस

Post Comment

Comment List

Latest News

कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं'' कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा, बोलें-''सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं''
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...
सीएमओ में बैठक : सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विशेष रूप से मौजूद
अजय माकन ने राज्यसभा में उठाया अरावली पहाड़ियों की नयी परिभाषा का मुद्दा, वापस लेने का किया आग्रह
राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल
सुनील शर्मा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश
9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन A की खुराक, निमोनिया के घातक प्रभाव में कमी