एटीएस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई : 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्ता, फिल्मी स्टाइल मे लेता था अपराध का ठेका

पहचान छिपाकर इधर-उधर भाग रहा था

एटीएस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई : 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्ता, फिल्मी स्टाइल मे लेता था अपराध का ठेका
अपराध जगत में करीब 6 साल से आतंक का पर्याय बना हुआ था। बदमाश फरारी के लिए पहचान छिपाकर इधर-उधर भाग रहा था।  

जयपुर। राजस्थान एटीएस- एनटीएफ टीम ने कार्रवाई कर कॉन्ट्रेक्ट पर अपराध करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी  फिल्मी स्टाइल में कॉन्ट्रैक्ट लेकर वारदातों को अंजाम देता था। उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम था। गैंग में भर्ती करने से पहले वह साक्षात्कार तक लेता था। कुख्यात घारिया गैंग के लिए काम करने वाला आरोपी अब केशर कालवी गैंग की बागडोर संभाल रहा था। उसको बाड़मेर पुलिस के सुपुर्द किया, जिससे पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। आईजी एटीएस विकास कुमार ने बताया कि बदमाश अजय सिंह उर्फ  अर्जुन सिंह चौहटन बाड़मेर का है। फाईनेंस कंपनियों के लिए रिकवरी करने के साथ रंगदारी वसूलने वाली गैंग ऑपरेट करने वाले बदमाश के खिलाफ  , मारपीट,लूटपाट और मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं। अपराध जगत में करीब 6 साल से आतंक का पर्याय बना हुआ था। बदमाश फरारी के लिए पहचान छिपाकर इधर-उधर भाग रहा था।  

कॉर्पोरेट स्टाइल में भर्ती 
बदमाश अजय सिंह ने रंगदारी-कब्जे करने को बिल्कुल कॉर्पोरेट स्टाइल में अपराध का धंधा चला रखा था। वह गिरोह में शामिल होने वाले युवाओं का इंटरव्यू भी लेता था। अपराध का ठेका और सुपारी लेने वाले मास्टर माइण्ड के गिरोह में करीब 64 बदमाश शामिल हैं, जिनकी धर पकड़ की जा रही है।

कांस्टेबल की हत्या का प्रयास
वर्ष-2023 में पाली पुलिस का सिपाही एक प्रकरण में आरोपी का वारंट लेकर उसके घर पहुंचा। बदमाश अजय सिंह ने कांस्टेबल की हत्या करने का प्रयास किया , लेकिन वह बच गया । उसने सिपाही को इतना मारा बदमाश अधमरा छोडकÞर फरार हो गया। आरोपी को दबोचने के लिए एटीएस-एनटीएफ ने रडार पर ले लिया तो वह गुजरात भाग गया।  टीम ने जाल बिछाया तो उसके धार्मिक कार्यक्रम जागरण में आने के इनपुट मिले। आरोपी के पहुंचते ही घेरा डालकर बैठी टीम ने दबोचा।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद