हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन 2 में रैंप पर उतरे लिटिल किड्स

बच्चों ने दिया जयपुर को स्वच्छ बनाने का संदेश

हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन 2 में रैंप पर उतरे लिटिल किड्स

आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस फैशन शो में 2 से 15 साल के बच्चों ने हिस्सा लिया।

जयपुर। राजधानी जयपुर में अजमेर रोड स्थित एक होटल में अनन्य सोच सेवा संस्थान की ओर से बच्चों के लिए फैशन इवेंट हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन 2 का आयोजन किया गया, जिसमें 30 से अधिक क्यूट लिटिल किड्स मॉडल्स ने रैंप वॉक कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान डांसिंग, सिंगिंग सहित अन्य कई गतिविधियां भी हुई। कार्यक्रम में शो की आयोजक अर्चना बैराठी, मुख्य अतिथि नामदेव फि नवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर लतिका तंवर, वीवीआईपी गेस्ट जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता दिनेश गोयल, बसंत बैराठी, चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, विपिन बैराठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस फैशन शो में 2 से 15 साल के बच्चों ने हिस्सा लिया।

फैशन शो के जरिए ऐसे बच्चों को मौका दिया गया, जिनके पैरेंट्स अपने बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते है। वहीं बच्चों ने एक स्पेशल वॉक के माध्यम से पृथ्वी, पर्यावरण को बचाने और जयपुर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी बतौर ब्रांड एंबेसडर मौजूद रहे। सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर समीर पहाड़िया और वीआईपी गेस्ट के तौर पर फैशन आइकन और ब्यूटी पेजेंट एलीट मिस राजस्थान के फाउंडर गौरव गौड़ मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
हाथी गांव में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हाथियों के लिए विशेष इंतजाम। राहत देने के लिए कूलर लगाए और...
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव