राजस्थान: मधुकर गुप्ता राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने

कई जिलों के कलेक्टर भी रहे हैं मधुकर गुप्ता

राजस्थान: मधुकर गुप्ता राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने

राजस्थान सरकार में उच्च शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग में प्रमुख शासन सचिव भी रहे हैं। करीब 7 साल पहले आईएएस से रिटायर हुए हैं।

जयपुर। मधुकर गुप्ता राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। मधुकर गुप्ता रिटायर्ड आईएएस है। मधुकर गुप्ता की नियुक्ति 5 साल या 65 साल की आयु तक हुई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. मधुकर गुप्ता प्रदेश और केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। गुप्ता केंद्र सरकार के सार्वजनिक उद्यम और भारी उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है। गुप्ता इंदिरा गांधी नहर के चैयरमैन और जयपुर, कोटा और भरतपुर और बीकानेर के संभागीय आयुक्त रहने के साथ ही कई जिलों के कलेक्टर भी रहे है। राजस्थान सरकार में उच्च शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग में प्रमुख शासन सचिव भी रहे हैं। करीब 7 साल पहले आईएएस से रिटायर हुए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह मोदी की देशवासियों से अपील : प्रचंड गर्मी में अपना और दूसरों का रखे ध्यान, मंत्रालयों से किया राहत के कदम उठाने का आग्रह
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की। कैबिनेट बैठक...
हर घंटे 2 छात्र कर रहे आत्महत्या, कन्हैया कुमार बोले- परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सरकार के लिए कॉमेडी
जूली का भाजपा पर हमला : भाजपा राज में घर से बाहर निकलने में भी डर रहीं बहन-बेटियां, मूकदर्शक बनी बैठी सरकार
इजरायल का दावा : हवाई हमले में हमास के नए कमांडर ढेर, नेतन्याहू के निर्देश पर ओदेह को बनाया निशाना
एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट आधे रास्ते से दिल्ली लौटी, जानें क्या है कारण
सिलेंडर की आग ने जलाया बजट : फिर सुलगने लगी अंगीठी की आग, रसोई में धुएं वाले चूल्हे की वापसी
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- बंगाल जैसे चुनावों से बर्बाद हो जाएगा देश, दवाब में चुनाव आयोग और न्यायपालिका