नेहरू सहकार भवन में प्रदर्शनी : राज्य की सहकारी यात्रा और उपलब्धियों को किया प्रदर्शित, मंजू राजपाल ने किया शुभारंभ

दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

नेहरू सहकार भवन में प्रदर्शनी : राज्य की सहकारी यात्रा और उपलब्धियों को किया प्रदर्शित, मंजू राजपाल ने किया शुभारंभ

जयपुर के नेहरू सहकार भवन में ‘सहकारिता का सफर : अतीत से वर्तमान तक’ विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के स्थापना दिवस (6 जुलाई) के उपलक्ष्य में जयपुर के नेहरू सहकार भवन में ‘सहकारिता का सफर : अतीत से वर्तमान तक’ विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस प्रदर्शनी में सहकारी आंदोलन की ऐतिहासिक यात्रा, इसके विकास और वर्तमान स्वरूप को रोचक और तथ्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में प्राचीन भारतीय लोकाचार से लेकर आधुनिक सहकारी संरचना, राजस्थान में सहकारिता की त्रिस्तरीय प्रणाली, सहकारी विधियों का विकास और सहकार से समृद्धि की उपलब्धियां प्रमुख आकर्षण रहे। पुराने छायाचित्रों ने इस यात्रा को जीवंत बनाया।

इफको, कृभको, कॉनफेड, ट्राइफेड व तिलम संघ जैसी संस्थाओं ने भी स्टॉल्स लगाकर अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। श्रीमती राजपाल ने इन स्टॉल्स का अवलोकन किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

 

Read More 1 मई से राजस्थान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से की सहयोग की अपील 

Read More विद्युत विनियामक आयोग के कार्यालय में लगी आग : फर्नीचर और सामान जला, कोई जनहानि नहीं

Read More राशन डीलर्स से अफसर की मिलीभगत गरीबों का 63 लाख का गेंहू डकार गए, सचिव की जांच में और ज्यादा मिला गेंहू गबन

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल