दौसा में पायलट के शक्ति प्रदर्शन में जुटेंगे कई दिग्गज : पूर्व केंन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर 11 जून को श्रद्धांजलि सभा

सचिन ने सभा स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा

दौसा में पायलट के शक्ति प्रदर्शन में जुटेंगे कई दिग्गज : पूर्व केंन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर 11 जून को श्रद्धांजलि सभा
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई राज्यों के दिग्गज नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर दौसा में 11 जून को श्रद्धाजंलि सभा में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इस सभा में शामिल होंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर हर साल 11 जून को दौसा के भड़ाना में श्रद्धाजंलि सभा होती है, लेकिन इस बार यह सभा इसलिए खास है, क्योंकि इस बार सचिन पायलट ने राजस्थान सहित कई राज्यों के दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया है। सभा को लेकर पायलट ने खुद कमान संभाल रखी है और रविवार को सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। पायलट लगातार लोगों से संपर्क करके ज्यादा से ज्यादा तादाद में आने की अपील कर रहे हैं। सभा में आने के लिए कांग्रेस के विधायक, सांसदों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों सहित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और संगठन नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई राज्यों के दिग्गज नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। हाल ही में पायलट सभा का आमंत्रण देने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आवास पहुंचे थे, जहां गहलोत ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया था। गहलोत ने मुलाकात की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया था। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो पायलट के इस शक्ति प्रदर्शन के पीछे एक वजह यह भी है कि सरकार जाने के बाद पायलट ने कोई बड़ी जनसभा नहीं की है। श्रद्धाजंलि सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर वे खुद को राजस्थान में जनाधार वाला नेता होने का संदेश भी कांग्रेस आलाकमान को देंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव