करेंसी ट्रेडिंग व शेयर मार्केट की आड़ में करोड़ों की ठगी का मास्टर माइंड गिरफ्तार, ठगी के बाद कई सालों तक दुबई में छिपा

ठगी करने के बाद कई सालों तक दुबई जाकर छिप गया था आरोपी

करेंसी ट्रेडिंग व शेयर मार्केट की आड़ में करोड़ों की ठगी का मास्टर माइंड गिरफ्तार, ठगी के बाद कई सालों तक दुबई में छिपा

ज्योति नगर थाना पुलिस ने सोमवार को करेंसी ट्रेडिंग व शेयर मार्केट की आड़ में करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी करने के बाद कई सालों तक दुबई जाकर छिप गया था

जयपुर। ज्योति नगर थाना पुलिस ने सोमवार को करेंसी ट्रेडिंग व शेयर मार्केट की आड़ में करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। ठगी करने के बाद कई सालों तक दुबई जाकर छिप गया था। पुलिस ने भारत से काठमांडु भागने की फिराक में दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमीग्रेशन की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित राजेश शर्मा (41) झालाना डूंगरी गांधी नगर हाल फ्रेण्ड्स कॉलोनी जनपथ लालकोठी का रहने वाला है। 

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि राजेश कुमार शर्मा और रवि सिंह ने मिलकर शहर के पॉश इलाके जनपथ लालकोठी में बलारका बिजनेस सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी खोलकर अनेकों को प्रलोभन दिया कि उनकी कम्पनी एक निवेशक के रूप में बड़ी संस्थाओं को ऋण देकर भारी मात्रा में ब्याज लेती है तथा करेंसी ट्रेडिंग व शेयर मार्केट में भी निवेश करती है। रियल स्टेट का व्यापार करती है, सभी तरह के बिजनेस सॉल्यूशन्स के लिए कंसलटेन्सी भी देती है। उनकी कम्पनी में रूपए निवेश करने वाले निवेशकों को भारी मात्रा में ब्याज मिलेगा। अनेक लोगों ने इनके इस प्रलोभन में आकर अपनी जमा पूंजी लगा दी। 

जैसे ही इनकी कम्पनी में करोड़ों रुपयों का निवेश हुआ, ये लोग रातो-रात कम्पनी बंद कर फरार हो गए। इस संबंध में ज्योति नगर थाने में चार मुकदमे दर्ज कराए गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद एक निदेशक रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, परन्तु दूसरा डायरेक्टर राजेश शर्मा दुबई भाग गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एलओसी जारी करवाया गया तो यह दुबई से आकर काठमांडु भागने की फिराक में दिल्ली अन्तर्राष्टÑीय हवाई अड्डे पहुंचा जहां एलओसी के अनुसरण में इमिग्रेशन की सूचना में इसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक की जांच में सामने आया कि मुल्जिम ने अनेकों निवेशकों से करीब 80 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
सचिन पायलट ने पीसीसी में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे अमेरिकी दबाव में हुआ...
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा
दोस्त ने 300 रुपए के लिए की दोस्त की हत्या, साथ बैठकर पी थी शराब
बाप पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल, कार्यकर्ताओं ने पीसीसी में ग्रहण की सदयस्ता