8.30 करोड़ रुपए की कपड़ा ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भरोसा जीतकर कारोबारियों को लगाया करोड़ों रुपए का चूना

गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के माल की तलाश जारी

8.30 करोड़ रुपए की कपड़ा ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भरोसा जीतकर कारोबारियों को लगाया करोड़ों रुपए का चूना
जयपुर पुलिस ने 8.30 करोड़ रुपये की कपड़ा ठगी के मुख्य आरोपी पवन चांडक को गिरफ्तार। आरोपी जयपुर में फर्जी फर्में बनाकर कारोबारियों का विश्वास जीतता, करोड़ों का माल और बैंक लोन लेकर दुबई फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार गिरोह ने 15–20 करोड़ रुपये की ठगी की, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जयपुर। मुहाना पुलिस ने 8.30 करोड़ रुपए की कपड़ा ठगी के मुख्य आरोपी पवन चांडक को गिरफ्तार कर एक बड़े अंतरराज्यीय धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपी अपनी पत्नी और साथियों के साथ जयपुर में फर्जी फर्में बनाकर समय पर लेनदेन कर कारोबारियों का विश्वास जीतता था, फिर करोड़ों रुपए का कपड़ा उधार लेकर और बैंकों से लोन उठाकर दुबई फरार हो जाता था। भारत लौटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के माल की तलाश जारी है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पवन चांडक (30) मतोड़ा ओंसिया फलोदी हाल लालसागर जोधपुर को गिरफ्तार किया है। 
आरोपी के खिलाफ मुहाना थाने में 8.30 करोड़ रुपए की कपड़ा ठगी का मामला दर्ज था। परिवादी ने शिकायत में बताया था कि आरोपी और उसकी पत्नी ने कारोबार के नाम पर पहले समय पर भुगतान कर विश्वास जीता और बाद में 8.30 करोड़ रुपए का कपड़ा लेकर फरार हो गए। जांच में सामने आया कि पवन चांडक और उसके साथी पहले किसी शहर में किराए पर फर्म खोलते थे।

शुरूआती दौर में समय पर भुगतान कर व्यापारियों का भरोसा जीतते और फिर बड़ी मात्रा में माल उधार उठा लेते थे। इसके बाद उसी फर्म के कारोबार के आधार पर बैंकों से बिजनेस और सीसी लोन भी ले लेते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जयपुर में भी किराये का मकान लेकर दो फर्में रजिस्टर करवाईं और कई व्यापारियों से करोड़ों रुपए का कपड़ा खरीदा। शुरुआत में समय पर भुगतान के कारण व्यापारियों को किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ। बाद में आरोपी करीब 15 से 20 करोड़ रुपए का कपड़ा और सात बैंकों से लोन  लेकर दुबई भाग गया। उसकी पत्नी और अन्य साथी माल बेचते रहे। प्रारंभिक जांच में जयपुर के अलावा उत्तर प्रदेश, मुंबई और तेलंगाना में भी इसी तरह की धोखाधड़ी के मामलों के सुराग मिले हैं। 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था