एमआई रोड जाम : आए दिन हो रही रैलियों, जुलूसों और आयोजनों के चलते दिनभर बनी रहती है जाम की स्थिति, आमजन के लिए बन रहा परेशानी का कारण 

जाम के कारण व्यापार में लगातार आ रही गिरावट

एमआई रोड जाम : आए दिन हो रही रैलियों, जुलूसों और आयोजनों के चलते दिनभर बनी रहती है जाम की स्थिति, आमजन के लिए बन रहा परेशानी का कारण 

शहर की प्रमुख व्यावसायिक सड़क एमआई रोड पर आए दिन हो रही रैलियों, जुलूसों और आयोजनों के चलते दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है

जयपुर। शहर की प्रमुख व्यावसायिक सड़क एमआई रोड पर आए दिन हो रही रैलियों, जुलूसों और आयोजनों के चलते दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। यह जाम न केवल आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि व्यापार पर भी गंभीर असर डाल रहा है। एमआई रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि जाम की वजह से बाहर से आने वाले ग्राहक और पर्यटक बाजार तक पहुंच ही नहीं पाते। वन-वे व्यवस्था और बार-बार लगने वाले जाम के कारण व्यापार में लगातार गिरावट आ रही है।

 व्यापार मंडल की मांग है कि जयपुर शहर में विशेष रूप से एमआई रोड पर रैलियों, जुलूसों और सार्वजनिक सभाओं पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगाई जाए, जिससे व्यापार को राहत मिल सके। व्यापार मंडल शीघ्र ही जयपुर पुलिस कमिश्नर से मिलकरआवश्यक कदम उठाने की मांग करेगा। यदि इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो व्यापारी वर्ग मुख्यमंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग