दूध की डेयरी से गांव की बदलेगी तस्वीर, खेती से लेकर लोन देने और बीमा तक का बनेंगी केन्द्र

संशोधन के लिए नई आदर्श उपविधियों में बड़ा बदलाव

दूध की डेयरी से गांव की बदलेगी तस्वीर, खेती से लेकर लोन देने और बीमा तक का बनेंगी केन्द्र
राजस्थान में दुग्ध सहकारी समितियां अब पशुपालन, चारा, बीमा, ऋण, बागवानी, मुर्गीपालन सहित कई गतिविधियों से आय बढ़ा सकेंगी। सहकारिता विभाग ने बहुउद्देशीय ग्राम डेयरी सहकारी सोसाइटी की नई उपविधियां जारी की। सदस्यों को दूध का भुगतान 10 दिन में सीधे बैंक खाते में करना होगा।

जयपुर। गांवों में अब दुग्ध डेयरी समिति के जरिए दूध उत्पादक पशुपालन, चारा, प्रजनन, पशु चिकित्सा, बीमा, ऋण, कृषि इनपुट, बागबानी, मधुमक्खी पालन, मुर्गीपालन, डिजिटल सेवा और अन्य गतिविधियों से अधिक कमा सकेंगे। उपभोक्ता स्टोर, किराना स्टोर, गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप जैसी गतिविधियां भी लाइसेंस और संबंधित कानूनों के अधीन की जा  सकेंगी। सहकारिता विभाग ने बहुउद्देशीय ग्राम डेयरी सहकारी सोसाइटी (एम-वीडीसीएस) के लिए नई आदर्श उपविधियां जारी की हैं।

राज्य में कितने दूध उत्पादक ?

जयपुर डेयरी अकेले जयपुर और दौसा जिलों में 2.2 लाख से अधिक सदस्यों और 2,800 से अधिक सक्रिय दुग्ध समितियों के नेटवर्क के माध्यम से काम कर रही है।

दूध का भुगतान सीधे खाते में :

Read More एसबीआई के डीएमडी चंद्रशेखर शर्मा का राजस्थानी परंपरा से अभिनंदन, एसबीआईओए जयपुर सर्किल के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

नई व्यवस्था का आम किसान पर सबसे प्रत्यक्ष असर डिजिटल भुगतान का होगा। समिति के सदस्यों को दूध का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाएगा और दूध प्राप्त होने के 10 दिन के भीतर राशि सीधे बैंक खाते में डालने का प्रावधान है।

Read More पंचायत चुनाव : नामांकन का आज आखिरी दिन, दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे पर्चे

राजस्थान में मौजूदा तस्वीर :

Read More कैट की बड़ी जीत : 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI शुल्क अब दिवाली तक स्थगित, सुरेश पाटोदिया ने जताया आभार

राजस्थान के सहकारी क्षेत्र में 2025-26 के दिसंबर तक औसत दुग्ध संकलन करीब 30.29 लाख लीटर प्रतिदिन रहा, जबकि स्थापित प्रसंस्करण क्षमता 51.40 लाख लीटर प्रतिदिन थी। यानी राज्य की डेयरी क्षमता और वास्तविक दुग्ध संकलन के बीच अभी भी बड़ा अंतर है।

अब सदस्य बनना आसान नहीं :

नई उपविधियों में सक्रिय दुग्ध उत्पादक सदस्य के लिए कम से कम 180 दिन दूध की आपूर्ति और साल में 300 लीटर दूध देने की शर्त है। यह बड़ी चुनौती है। फ्लश और लीन सीजन में दूध आपूर्ति का अनुपात भी 3:1 रखा गया है। नई समिति के मामले में यह न्यूनतम दुग्ध आपूर्ति संबंधी शर्त पंजीकरण के दो साल बाद लागू होगी। एक परिवार से केवल एक व्यक्ति सदस्य बन सकेगा।

राजस्थान में रोजाना करीब 1000 लाख लीटर दूध उत्पादन :

जयपुर। राजस्थान देश के प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्यों में शामिल है। वर्ष 2024-25 में देश के कुल दूध उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी 14.82 प्रतिशत रही। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) के अनुसार, प्रदेश में रोजाना करीब 1000 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। हालांकि, इसका पूरा दूध सहकारी डेयरी व्यवस्था तक नहीं पहुंचता। दिसंबर 2025 तक सहकारी डेयरियां प्रतिदिन करीब 30.29 लाख लीटर दूध खरीद रही थीं। दिसंबर 2024 तक प्रदेश में सहकारी डेयरी व्यवस्था से 9.25 लाख दुग्ध उत्पादक जुड़े हुए थे। यह संख्या केवल सहकारी समितियों से जुड़े उत्पादकों की है, प्रदेश के सभी दुग्ध उत्पादकों की कुल संख्या नहीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में...
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन