राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान

जीत पर खामोशी और हार पर चुनाव आयोग

राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में कांग्रेस के परिवारवाद, संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों और ईवीएम पर दोहरे रवैये को लेकर तीखा हमला बोला। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि राज्य में 2027 तक सभी किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी और राजस्थान ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की परिवारवाद की राजनीति, संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों, देश की संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति कांग्रेस नेताओं के दृष्टिकोण पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राजस्थान में विकास एवं ऊर्जा के क्षेत्र में हो रही प्रगति को लेकर भी चर्चा की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है। कांग्रेस के स्वयं के लोग ही अब उसे नहीं चाहते। वे कहते हैं कि 70 साल बाद भी हमारा नंबर नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेताओं की नाराजगी और बेचैनी का कारण सत्ता नहीं मिलना है। कुर्सी की तिलमिलाहट के कारण वे परेशान हैं और अभी उनको और बहुत दिनों तक विपक्ष में ही रहना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस की दोहरी नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां वे चुनाव जीतते हैं, वहां ईवीएम सही है और जहां चुनाव हारते हैं, वहां ईवीएम खराब है। उन्होंने संवैधानिक एवं स्वतंत्र संस्थाओं पर लगातार आरोप लगाने की कांग्रेस की प्रवृत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में कांग्रेस ने सेना पर आरोप लगाए। अब चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं, न्यायालय पर आरोप लगाते हैं। ऐसी कौन-सी संस्था है, जिस पर इन्होंने आरोप नहीं लगाया है?

मुख्यमंत्री ने देश की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक स्थलों को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने देश की संस्कृति पर हमेशा उंगली उठाई है। देश की महान संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों का सम्मान सर्वोपरि है। कांग्रेस को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। हमारे महापुरुषों के सम्मान के बारे में इनको सोचना चाहिए और जब तक ये ऐसा नहीं सोचेंगे, कांग्रेस की दुर्गति और ज्यादा होगी।

Read More भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर 

मुख्यमंत्री ने राजस्थान में ऊर्जा के क्षेत्र में हो रही प्रगति और सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले वर्ष 2027 में प्रदेश के सभी जिलों के किसानों को दिन में बिजली देंगे। प्रदेश के 27 जिलों में दिन में बिजली देना प्रारंभ भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को हम पूरी बिजली देंगे और उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिस तरह से देश का विकास हुआ है, उसी तरह राजस्थान भी ऊर्जा के क्षेत्र में और ऊंचाइयों को छुएगा। राजस्थान बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है।

Read More आईएएस गौरव गोयल बुधवार को ज्वाइन करेंगे, दिसंबर में प्रवासी राजस्थान दिवस को देखते हुए रीको में पोस्टिंग की संभावना

Post Comment

Comment List

Latest News

दीपोत्सव के रंगों में सजा ग्लैमर का मंच, मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 का पोस्टर जारी दीपोत्सव के रंगों में सजा ग्लैमर का मंच, मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 का पोस्टर जारी
राजधानी में दीपावली की रौनक के बीच मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। फैशन, ग्लैमर...
दिल्ली सरकार का मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज: 7000 किलो नकली खोया नष्ट, सीएम ने कहा- जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
युद्ध की बदलती चुनौतियों के लिए सेना को नई प्रौद्योगिकी और ताकत से लैस करने पर जोर: राजनाथ सिहं
एक साल में 1207 फिल्में देखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 60 साल के बुजुर्ग का अनोखा जुनून
राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान
केंद्र का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला, सिरसा बोले- पराली जलाने के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही मान सरकार
उत्तर पश्चिम रेलवे को ग्रीन सर्टिफिकेशन, आबू रोड डीजल शेड को गोल्ड रेटिंग