निजी बस संचालकों की हड़ताल का मिलाजुला असर

निजी बस संचालकों की हड़ताल का मिलाजुला असर
निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल के चलते राजस्थान रोडवेज की बसों पर इसका भार पड़ा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर। निजी बसों में किराया बढ़ाने, अस्थाई परमिट की व्यवस्था ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन करने, चुनावों में निजी बसों को किराया 2250 रुपए से बढ़ाकर 4500 रुपए करने सहित 24 सूत्रीय मांगों को लेकर निजी बस ऑपरेटर्स ने मंगलवार से बसों का संचालन नहीं किया।

हालांकि निजी ऑपरेटर्स की हड़ताल घोषणा का संचालकों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा और राजधानी जयपुर से ही विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन हुआ। निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल के बाद यूनियन के पदाधिकारियों के साथ परिवहन आयुक्त मनीषा अरोड़ा के साथ बैठक भी आयोजित हुई।

बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के महासचिव रविप्रकाश सैनी ने बताया कि निजी बस संचालकों कीे मांगों को लेकर परिवहन आयुक्त के साथ आयोजित वार्ता सकारात्मक हुई और 15 मांगों पर सहमति बनी है। 

उन्होंने बताया कि अगर सात दिवस में आदेश जारी नही किए जाते है जो दुबारा से पूरे राजस्थान की यूनियन से वार्ता करके आगे अनिश्चित काल की घोषणा की जाएगी। 

Read More आज से प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार, जयपुर समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रोडवेज बसों पर बढ़ा भार
निजी बस ऑपरेटर्स की हड़ताल के चलते राजस्थान रोडवेज की बसों पर इसका भार पड़ा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते ऐसे यात्रियों को अधिक परेशानी हुई जहां रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होता है और वहां केवल निजी बसों का ही संचालन होता है। 

Read More रीको ने रचा नया कीर्तिमानः 5 माह में पूरी की भर्ती प्रक्रिया, 39 सहायक स्थल अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद