राहगीर से मोबाइल लूटने वाला बदमाश चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया
मुरलीपुरा थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व गणेश नगर मोहरा के पास राहगीर से मोबाइल लूटने वाले बदमाश को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने को एक सप्ताह पूर्व गणेश नगर मोहरा के पास राहगीर से मोबाइल लूटने वाले बदमाश चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि बीती 24 मार्च को विशाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया।
पुलिस टीम ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तो बाइक के अंतिम चार नंबर मिल गए। जांच करने पर पता चला कि संजय सर्किल इलाके से बाइक चोरी करने के बाद बदमाश ने मोबाइल लूटा था। इसके बाद टीमों ने संदिग्धों को चिन्हित करके आरोपी को पकड़ लिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jun 2026 19:01:50
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...

Comment List