आरतिया और यस बैंक के बीच एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए एमओयू

एमएसएमई उद्योगों के विकास में नए अवसर

आरतिया और यस बैंक के बीच एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए एमओयू
आरतिया और यस बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र में उद्योगों को प्रोत्साहन और आवश्यक वित्तीय सहयोग प्रदान करना है।

जयपुर। आरतिया और यस बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र में उद्योगों को प्रोत्साहन और आवश्यक वित्तीय सहयोग प्रदान करना है। इस समझौते के तहत यस बैंक, आरतिया को प्रेफर्ड बैंकिंग पार्टनर बनाकर एमएसएमई लोन, मशीनरी, मेडिकल इक्विपमेंट, इंडस्ट्रीज लोन, सोलर लोन और गोल्ड लोन जैसे वित्तीय उत्पादों को कम ब्याज दर और कम दस्तावेजों के साथ उपलब्ध कराएगा।

यस बैंक की ओर से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नितिन बस्सी और आरतिया के चेयरमैन कमल कन्दोई ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। आरतिया अध्यक्ष विष्णु भूत ने बताया कि इस समझौते से एमएसएमईज के लिए नए अवसर खुलेंगे। आरतिया द्वारा यस बैंक के साथ विशेष मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी, जिससे उद्यमियों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।

इस अवसर पर रामसिंह यादव, प्रेम बियानी, विष्णु गोयल और ओ.पी. राजपुरोहित भी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
वैश्विक बाजार में बिकवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी...
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी 20 को, नई शुरुआत के लिए शुभ अवसर
दिल्ली प्रदर्शन में छाईं रितु बराला, राहुल की शाबाशी के बाद बदली प्रदेश की राजनीति की रुत
कभी सरपंचों के हाथ में थी प्रधानों और जिला प्रमुखों की चाबी, 1995 में बदला चुनाव का गणित