नगर निगम चुनाव : जनता ने भाजपा और कांग्रेस से मांगा घोषणा-पत्र, भविष्य की समयबद्ध रूपरेखा करे स्पष्ट

विकास के लिए उनकी योजना क्या है

नगर निगम चुनाव : जनता ने भाजपा और कांग्रेस से मांगा घोषणा-पत्र, भविष्य की समयबद्ध रूपरेखा करे स्पष्ट
सोसायटी ने नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस से चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की मांग की है। अध्यक्ष क्षितिज कुम्भट ने कहा कि दल केवल बोर्ड-मेयर बनाने का दावा न करें, बल्कि अगले 5 और 10 वर्षों की विकास योजनाएं, उनकी समयसीमा और क्रियान्वयन का रोडमैप जनता के सामने रखें। सोसायटी ने इसे उदयपुर के भविष्य की दिशा तय करने का अवसर बताया।

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर सिटीजन सोसायटी ने नगर निगम चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से अपना चुनावी घोषणा पत्र जनता के सामने रखने की मांग की है। उदयपुर सिटीजन सोसायटी के अध्यक्ष क्षितिज कुम्भट ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि राजनीतिक दल केवल बोर्ड बनाने और मेयर बनाने का दावा न करें, बल्कि यह भी स्पष्ट करें कि अगले पांच और 10 वर्षों में उदयपुर के विकास के लिए उनकी योजना क्या है और उसे किस समय सीमा में कैसे पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव केवल बोर्ड और मेयर चुनने का विषय नहीं है, बल्कि यह उदयपुर के भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को जनता के सामने भविष्य की समयबद्ध रूपरेखा स्पष्ट करना चाहिए।

 

Tags: elections

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान