नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : मादा हिप्पो राजकुमारी बेबी हिप्पो को कच्ची तलाई में ले गई

इन्हें डाइट के साथ दी जा रही आवश्यक दवाइयां 

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : मादा हिप्पो राजकुमारी बेबी हिप्पो को कच्ची तलाई में ले गई

अब यहां दो नर और तीन मादा हिप्पो हो गए हैं। ऐसे में अब देश के दूसरे बायोलॉजिकल पार्कों और चिड़ियाघर के साथ होने वाले वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम में ये भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित एग्जोटिक पार्क में पिछले दिनों मादा हिप्पो राजकुमारी ने बेबी हिप्पो (बच्ची) को जन्म दिया है। वो पूरी तरह स्वस्थ है। जानकारी अनुसार ये बेबी हिप्पो मादा है, जो सोमवार को 9 दिन की हो जाएगी। बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि राजकुमारी को डाइट में 50 किलो रिचका कुट्टी, 7 किलो गेहूं की चौकरी, साबुत चना, मूंगफली, हल्दी, नमक के साथ ही 20 किलो तरबूज, 10 किलो केला, 5 किलो सेव और जौ की कुट्टी भी दी जा रही है। मादा हिप्पो राजकुमारी और मादा बेबी हिप्पो को विटामिंस, कैल्शियम के साथ ही आवश्यक दवाइयां दी जा रही हैं। मां अपनी बेबी हिप्पो को पक्की तलाई से कच्ची तलाई में ले गई है। 

अब यहां दो नर और तीन मादा हिप्पो हो गए हैं। ऐसे में अब देश के दूसरे बायोलॉजिकल पार्कों और चिड़ियाघर के साथ होने वाले वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम में ये भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बायोलॉजिकल पार्क में आने वाले पर्यटकों के बीच हिप्पो फैमिली भी आकर्षण का केन्द्र हैं। डॉ. माथुर ने बताया कि मादा बेबी हिप्पो का वजन करीब 100 किलो है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत