मुख्यमंत्री निवास पर ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम की शुरुआत : महिलाओं की भूमिका पर जोर, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही

मुख्यमंत्री निवास पर ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम की शुरुआत : महिलाओं की भूमिका पर जोर, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी
भजनलाल शर्मा के निवास पर ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों और सशक्तीकरण पर जोर। वक्ताओं ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण, शिक्षा में बढ़ती भागीदारी और 11 वर्षों की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया है। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके बढ़ते योगदान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं विज्ञान, खेल, शिक्षा, उद्यमिता और सेना सहित हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं और किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाओं के लिए बने अनुकूल माहौल का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया गया। पिछले 11 वर्षों में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उठाए गए कदमों को ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताया गया। यह भी कहा गया कि सरकार केवल महिलाओं का विकास ही नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देना चाहती है।

कार्यक्रम में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। संशोधित विधेयक के लागू होने के बाद 2029 से महिला आरक्षण लागू होने की संभावना जताई गई। इसके साथ ही उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा गया कि सकल नामांकन अनुपात 30 प्रतिशत से ऊपर पहुंच चुका है। वक्ताओं ने विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को नारी सशक्तीकरण से जुड़ा हुआ बताया।

 

Read More चुनाव परिणाम : जिला परिषद की 9 सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 7 सीटों पर जमाया कब्जा

 

 

Read More कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक: आध्यात्मिक गुरु और अद्वितीय सामाजिक क्रांतिकारी गुरु नानक: आध्यात्मिक गुरु और अद्वितीय सामाजिक क्रांतिकारी
वृत्तचित्र निर्देशक एवं लेखक दीपक महान ने अपने विचारों में गुरु नानक को आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ महान सामाजिक क्रांतिकारी...
एसएमएस अस्पताल का होगा काया पलट, जर्जर हो चुकी है वर्तमान की 90 साल पुरानी बिल्डिंग 
जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव 25 से 28 तक, सदस्यों के हाथ में होगी सत्ता की चाबी
गोपालपुरा कोचिंग सेंटरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का
उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू