विद्युत वितरण निगमों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, राजस्थान में देश की पहली सोडियम-आयन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट होगा शुरू

जयपुर डिस्कॉम और ग्लोबल एनर्जी एलायंस फॉर पीपल एंड प्लैनेट ने किया आरएफपी जारी 

विद्युत वितरण निगमों की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, राजस्थान में देश की पहली सोडियम-आयन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट होगा शुरू
राजस्थान में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और विद्युत वितरण नेटवर्क को अधिक कारगर बनाने की दिशा में जयपुर डिस्कॉम ने महत्वपूर्ण पहल की है।

जयपुर। राजस्थान में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और विद्युत वितरण नेटवर्क को अधिक कारगर बनाने की दिशा में जयपुर डिस्कॉम ने महत्वपूर्ण पहल की है।

जयपुर विद्युत वितरण निगम और ऊर्जा क्षेत्र की वैश्विक संस्था ग्लोबल एनर्जी एलायंस फॉर पीपल एंड प्लैनेट के बीच देश की पहली वितरण ट्रांसफॉर्मर स्तर की सोडियम-आयन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की पायलट परियोजना विकसित करने जा रहे हैं। विद्युत वितरण निगमों की राष्टÑीय कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन इन दोनों संस्थाओं ने इसके लिए जयपुर के केएल सैनी स्टेडियम में 250 किलोवाट प्रति घंटा क्षमता की पायलट परियोजना को विकसित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रण जारी किया।

ये होगा फायदा : परियोजना के तहत वितरण ट्रांसफार्मर के स्तर पर ऊर्जा भंडारण प्रणाली स्थापित कर यह आंकलन किया जाएगा कि उपभोक्ताओं के नजदीक बैटरी एनर्जी भंडारण सिस्टम स्थापित करने से ट्रांसफार्मर पर अधिकतम विद्युत मांग के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में कितनी सहायता मिल सकती है। साथ ही लिथियम-आयन जैसी प्रचलित बैटरी तकनीकों के विकल्प के रूप में सोडियम-आयन तकनीक की उपयोगिता भी परखी जाएगी।

इसके अनुसार, जयपुर डिस्कॉम परियोजना के लिए स्थान, तकनीकी कार्मिक और संचालन संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराएगा। वहीं ग्लोबल एनर्जी एलायंस प्रणाली के डिजाइन, प्रदर्शन की निगरानी और तकनीकी सहयोग के साथ-साथ डिस्कॉम के अभियंताओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

Read More विद्याधर नगर स्टेडियम में राजपूत और स्वर्ण समाज की आक्रोश रैली, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

नए आयाम होंगे स्थापित : इस पहल पर शासन सचिव ऊर्जा एवं राजस्थान डिस्कॉम्स की अध्यक्ष आरती डोगरा ने कहा कि पीक समय में जैसे ही बिजली की मांग बढ़ती है। विद्युत तंत्र पर उसका सबसे प्राथमिक असर वितरण ट्रांसफार्मर के स्तर पर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह पायलट परियोजना प्रदेश के वितरण नेटवर्क को कारगर बनाने, रूफ टॉप सोलर से उत्पन्न सौर ऊर्जा को भंडारित करने और यहां की जलवायु परिस्थितियों में यह परीक्षण करने का अवसर प्रदान करेगी कि लिथियम-आयन के विकल्प के रूप में ऊर्जा भंडारण तकनीक इस दबाव को कम करने में कितनी प्रभावी हो सकती है। 

Read More किसानों को भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोदामों का संचालन समय पर शुरू करें : मुख्य सचिव 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद संभला रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद संभला रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को 3.75%–4.00% पर यथावत रखने के बाद डॉलर दबाव में आया, जिससे भारतीय रुपया...
12 देशों के 68 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ ट्रेन का आगमन
PTI भर्ती फर्जीवाड़े में उपखंड कार्यालय का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई 
बच्चों के उतरते ही स्कूल बस में लगी आग, मचा हड़कंप,सभी के सुरक्षित उतरने से टला बड़ा हादसा
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट
''राजनीतिक पार्टी का नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च'' राहुल की 'चलो दिल्ली' मार्च में छात्रों और आम लोगों से शामिल होने की अपील