कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्य समिति की हुई बैठक, राज्यों के प्रस्तावों पर की चर्चा 

प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की होगी बैठक

कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्य समिति की हुई बैठक, राज्यों के प्रस्तावों पर की चर्चा 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिहं शेखावत ने बताया कि कार्यसमिति बैठक के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है।

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के दिशा-निर्देश 17 से 19 जनवरी को जयपुर के बाडा पदमपुरा मे आल इंडिया कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के क्रम में ध्वज वंदन और ध्वजारोहण के बाद बैठक शुरू हुई। सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की अध्यक्षता में यह बैठक शुरू हुई। पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में राज्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की। इसके बाद फिर प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इन बैठकों में सेवादल अपने पुराने कलेवर में आने के लिए प्रस्ताव पारित करेगा। शाखाएं और रवि मिलन जैसे कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के प्रस्ताव पारित हो सकते हैं। इस कार्यसमिति की बैठक के आयोजन की मेजबानी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल कर रहा है। 
 
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिहं शेखावत ने बताया कि कार्यसमिति बैठक के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। ये पदाधिकारी आवास , परिवहन , भोजन व्यवस्था , मीडिया और आयोजन से संबंधित अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में लगे हुए हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भीमराज जाखड़ ने बताया कि बैठक में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों ने द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात : सशस्त्र बलों के अभियान-ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी, राष्ट्रपति ने की सेना की वीरता की सराहना  सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों ने द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात : सशस्त्र बलों के अभियान-ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी, राष्ट्रपति ने की सेना की वीरता की सराहना 
राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जवाब...
सोफिया कुरैशी पर की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मांगे माफी, सचिन पायलट ने कहा- संसद का विशेष सत्र बुलाएं सरकार 
प्रसारण निगम के 6 ग्रिड सब-स्टेशन उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत, अधिकारियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 10वीं के परीक्षा परिणाम से नहीं था खुश
ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा : रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान, स्टेशनों और कार्यालयों को तिरंगी रोशनी से सजाया 
मैसूरू - भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का सांगली स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव
रिहा हुए बीएसएफ जवान की पत्नी का छलका दर्द : मोदी की उनका सिंदूर लौटाने पर की प्रशंसा, कहा- मेरे पति जरूरत पड़ने पर देश के लिए सीमा पर वापस जाएंगे