नई सुविधा का शुभारंभ, अब कम्प्यूटर नेविगेशन से होगी जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी

डॉ. सुधीर भंडारी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने किया शुभारंभ

 नई सुविधा का शुभारंभ, अब कम्प्यूटर नेविगेशन से होगी जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी

मरीज के कम चीरा लगता है और रक्तस्त्राव भी कम होता है, ऑपरेशन की शाम से ही मरीज का चलना-फिरना शुरू हो जाता है।

जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाईमानसिंह में अब मरीजों के घुटने और कूल्हे के जोड़ का प्रत्यारोपण कम्प्यूटर नेविगेशन जैसी आधुनिक तकनीक से हो सकेगा। इस नई सुविधा का शुभारंभ गुरुवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने किया। अस्थि रोग विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चन्द बंशीवाल ने बताया कि आजकल घुटने व कूल्हे के प्रत्यारोपण के मरीज दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए यह सुविधा शुरू होने से मरीजो को बहुत लाभ मिलेगा। राजस्थान में सभी सरकारी क्षेत्र में सवाई मानसिंह चिकित्सालय ही एक ऐसा अस्पताल है जहां कम्पयूटर नेविगेशन से जोड़ प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हुई है।
कम्प्यूटर नेविगेशन के ये हैं फायदे
अस्पताल के रोबोटिक एवं कम्प्यूटर नेविगेशन जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. मुकेश असवाल ने बताया कि इस तकनीक से जोड़ प्रत्यारोपण से इम्पलान्ट लगाने में सटीकता आती है। पैर का अलाइन्मेन्ट ठीक हो जाता है और गलती होने की संभावना नही होती। जिससे जोड़ लम्बे समय तक चलता है। मरीज के कम चीरा लगता है और रक्तस्त्राव भी कम होता है। मरीज का पैर बिल्कुल सीधा हो जाता है। ऑपरेशन की शाम से ही मरीज का चलना-फिरना शुरू हो जाता है। कुछ दिनो में ही मरीज अपनी दैनिक दिनचर्या पहले की तरह करना शुरू कर देता है। प्राईवेट अस्पतालों में इस सुविधा के लिए लाखो रुपए खर्च करने पड़ते हैं लेकिन एसएमएस में यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू