सरकारी भूमि और भवनों के हस्तांतरण पर नए नियम लागू, संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग से अनुमति आवश्यक

पीएसयू/कंपनी/स्थानीय निकायों के साथ हस्तांतरण

सरकारी भूमि और भवनों के हस्तांतरण पर नए नियम लागू, संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग से अनुमति आवश्यक

राजस्थान सरकार ने सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों में संशोधन करते हुए सरकारी भूमि और भवनों के हस्तांतरण के लिए नई व्यवस्था लागू की है

जयपुर। राजस्थान सरकार ने सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों में संशोधन करते हुए सरकारी भूमि और भवनों के हस्तांतरण के लिए नई व्यवस्था लागू की है। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार प्रमुख संशोधन में विभागों के बीच मुफ्त हस्तांतरण अर्थात किसी भी सरकारी विभाग से दूसरे विभाग को भूमि या भवन का हस्तांतरण बिना किसी शुल्क के किया जाएगा। बंद या अनुपयोगी सरकारी स्कूलों की चल-अचल संपत्तियों को जिला कलेक्टर अन्य सरकारी विभागों को हस्तांतरित कर सकते हैं। अन्य संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग से अनुमति आवश्यक होगी।

पीएसयू/कंपनी/स्थानीय निकायों के साथ हस्तांतरण
सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, बोर्ड, स्थानीय निकायों या सहायता प्राप्त संस्थानों को भूमि या भवन का हस्तांतरण बाजार मूल्य पर किया जाएगा। बाजार मूल्य का निर्धारण जो भूमि या भवन खुले बाजार में प्राप्त कर सकता है, जैसा राजस्व अभिलेखों में दर्ज या पड़ोस की समान भूमि पर लागू किया गया है। यह संशोधन सरकारी संसाधनों के उचित उपयोग और प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक अवैध...
गुटेरेस ने युद्धविराम बढ़ाने का किया स्वागत : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक जरूरी कदम, बोले- इससे लड़ाई का एक निकलेगा वास्तविक समाधान
सीएम योगी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला: कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से नहीं कर सकता खिलवाड़, 4 मई को राज्य में लहराएगा भाजपा का “भगवा ध्वज”
पहलगाम हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं
किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती
ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम विस्तार को 'चाल' बताकर किया खारिज: कहा-हमने कभी इसकी मांग नहीं की, नौसैनिक नाकेबंदी की निंदा की