नए साल का आरंभ बुधवार से, यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है, यह वर्ष हर किसी के लिए मंगलकारी होने वाला है सिद्ध

2025 दो बड़े प्रभावशाली ग्रह शनिदेव व गुरु राशि परिवर्तन करेंगे

नए साल का आरंभ बुधवार से, यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है, यह वर्ष हर किसी के लिए मंगलकारी होने वाला है सिद्ध

शनि ग्रह पिछले ढाई वर्ष से कुंभ में विराजमान थे, अब 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 

जयपुर। अंक ज्योतिष के अनुसार नए साल में व्यापार में बहुत लाभ होने की संभावना हैं। धनिया, लहसुन का व्यापार करने वालों को फायदा होगा और गेहूं और धान का अच्छा उत्पादन होेगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। एक जनवरी को ही हर्ष, शिववास, बाल और कौशल योग बन रहे हैं, जो सुख, समृद्धि और तरक्की के लिए काफी फायदेमंद बताए जा रहे हैं। इसके अलावा साल भर भी ग्रहों का राशि परिवर्तन होता रहेगा। इसका असर सभी राशि वालों पर पड़ेगा। इन शुभ योग के बीच नए साल का आना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए साल को लेकर मान्यता भी है कि अगर साल का पहला दिन अच्छा हो, तो पूरा साल अच्छा रहता है। इस बार नए साल का आरंभ बुधवार से हो रहा है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है, जो सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं। ऐसे में यह वर्ष हर किसी के लिए मंगलकारी सिद्ध होने वाला है। यह संयोग कई वर्षों बाद बना है। ऐसे में इस बार का नया साल और खास हो गया है। ज्योतिष के अनुसार 2025 की शुरुआत में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग शुक्र के 27 जनवरी को मीन राशि में गोचर से बन रहा है। इसके साथ वर्ष 2025 दो बड़े प्रभावशाली ग्रह शनिदेव व गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। नए साल की शुरुआत हर्षण, शिववास, बालव और कौलव योग से होने से कुछ राशि वालों के लिए 2025 शुभ रहेगा। शनिदेव 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। शनि ग्रह पिछले ढाई वर्ष से कुंभ में विराजमान थे, अब 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 

ग्रह गोचर
साल 2025 की शुरुआत में शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मई में राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में पहुंचेंगे। 18 मई को राहु मीन राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ गुरु साल 2025 में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु का गोचर 14 मई को मिथुन राशि में होगा।

इस बार नए साल का आरंभ बुधवार से हो रहा है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है, जो सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं। नया साल सभी के सुख, शांति, समृद्धि,एकता,भाईचार लेकर आए। भारत दुनिया के मंच पर अपनी प्रगति और विकास का परचम फहराए, ऐसी कामना है। 
-महंत कैलाश शर्मा, मोतीडूंगरी, गणेश मंदिर, जयपुर

साल 2025 में ग्रह गोचर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। साल 2025 में एक साथ कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों, देश और दुनिया पर देखने को मिलेगा। साल 2025 में राह, शनि, मंगल, गुरु और केतु सभी बड़े ग्रह का गोचर होगा।’ 
-डॉ. अनीष व्यास, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं कुण्डली विश्लेषक 

Read More भारतीय सेना और महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू, सैनिक परिवार के आश्रितों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए छात्रवृत्ति

यह मंगल का साल होगा
साल 2025 को अंक शास्त्र के नजरिए से देखें तो 2025 का जोड़ 9 बनता है, जो की ग्रहों के सेनापति मंगल के द्वारा शासित है। मंगल क्रिया और ऊर्जा का ग्रह है। इसका अर्थ है कि 2025 दुनिया के नजरिए से साहसिक निर्णय, बड़े कार्यो और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक मजबूत अभियान का वर्ष होगा। मंगल चूंकि सेनापति है, इसलिए वह चुनौतियां भी लेकर के आते हैं। 

Read More वर्ल्ड कैंसर डे : राजस्थान में कैंसर की दर देश के औसत से 20% ज्यादा, प्रति एक लाख में राष्ट्रीय औसत 113

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान