निर्मला सीतारमण ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नारी शक्ति ब्रांच का किया शुभारंभ 

बैंक के आलाधिकारी उपस्थित थे

निर्मला सीतारमण ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नारी शक्ति ब्रांच का किया शुभारंभ 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक नयी पहल के साथ राजस्थान में महिला उधमियों और महिला ग्राहकों के लिए बैंकिंग को अधिक सुलभ और सहज बनाने के लिए नारी शक्ति शाखा अहम भूमिका अदा करेगी।

जयपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की महिला उद्यमियों के लिए नारी शक्ति ब्रांच का शुभारंभ किया गया। मालवीय नगर अपैक्स सर्किल स्थित नारी शक्ति ब्रांच का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्चुअल किया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी सहित बैंक के आलाधिकारी उपस्थित थे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एक नयी पहल के साथ राजस्थान में महिला उधमियों और महिला ग्राहकों के लिए बैंकिंग को अधिक सुलभ और सहज बनाने के लिए नारी शक्ति शाखा अहम भूमिका अदा करेगी।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केन्द्रीय कार्यालय से पंकज द्विवेदी (कार्यपालक निदेशक), विपिन शुक्ला(महा प्रबंधक अंचल कार्यालय, जयपुर) और  रंजीत कुमार क्षेत्र प्रमुख उपस्थित थे। इसके अलावा फिक्की फ्लो ,फोर्टी ,लघु उद्योग भारती की की अध्यक्ष व् महामंत्री भी मौजूद रहे। महिलाओं को सीधे तौर पर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नारी शक्ति शाखा मील का पत्थर साबित होगी। महिलाओं को समाज में अपना एक सशक्त स्थान बनाने के लिए यह शाखा हमेशा सहयोग करती रहेगी ।

Tags: nirmala

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास