बिजली सुधार आवंटन राशि के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा : मंत्री के जवाब से बुडानिया असंतुष्ट, नागर ने कहा- जवाब से दिक्कत है, तो चेंबर में आकर मिले 

सवाल सदन में लगाया तो जवाब सदन में ही दें, चेंबर में क्यों मिले? 

बिजली सुधार आवंटन राशि के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा : मंत्री के जवाब से बुडानिया असंतुष्ट, नागर ने कहा- जवाब से दिक्कत है, तो चेंबर में आकर मिले 

तारानगर विधानसभा क्षेत्र में विद्युत सुधार के लिए आवंटित राशि को लेकर प्रश्न उठने के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरा।

जयपुर। तारानगर विधानसभा क्षेत्र में विद्युत सुधार के लिए आवंटित राशि को लेकर प्रश्न उठने के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरा। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री के जवाब के बाद तारानगर विधायक बुडानिया असंतुष्ट दिखे। मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि मैंने जवाब दे दिया है फिर भी अगर कोई दिक्कत है, तो आप चेंबर में आकर मिल लें। चेंबर में मिलने की बात पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल उठाते हुए कहा कि सवाल सदन में लगाया तो जवाब सदन में ही दें, चेंबर में क्यों मिले? 

इससे पहले बोले नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि 9 पंचायतों में लाइट की दिक्कत है। वोल्टेज कम आ रहे हैं। लोग परेशान हैं। धरना प्रदर्शन हो रहा है। सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए क्या मंशा रखती है? इस पर मंत्री नागर ने कहा कि सिविल कार्य चल रहा है। सिविल कार्य पूरा होते ही यह समस्या दूर हो जाएगी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि प्रश्न का जवाब सही नहीं आया है। गलत जवाब देने वाले अधिकारियों पर क्या सरकार कार्रवाई की मंशा रखती है ? इस बीच संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि जवाब दे दिया गया है, कोई गुमराह नहीं किया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1600 रुपए फिसलकर 1,61,000 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती सोना 2300 रुपए टूटकर 1,48,900 रुपए प्रति दस ग्राम।...
जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 
दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक जारी, जयशंकर ने कहा-हिन्द प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए विश्वसनीय और पारदर्शी साझेदारी जरूरी
स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किए नए निर्देश
अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार