पुलिस की तर्ज पर जयपुर आरटीओ प्रथम में किया ‘थाना सिस्टम’ लागू, सड़क सुरक्षा के लिए बनेगी योजना

22 परिवहन निरीक्षकों को थानावार नोडल अधिकारी बनाए हैं

पुलिस की तर्ज पर जयपुर आरटीओ प्रथम में किया ‘थाना सिस्टम’ लागू, सड़क सुरक्षा के लिए बनेगी योजना

आरटीओ प्रथम की ओर से बनाए गए नोडल अधिकारी भी सड़क हादसों को कम करने के लिए कार्य योजना बनाएंगे।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम में टैक्स वसूली और प्रवर्तन कार्य को मजबूत करने के लिए पुलिस की तरह थाना और बीट सिस्टम लागू किया गया है। आरटीओ ने अब 22 परिवहन निरीक्षकों को थानावार नोडल अधिकारी बनाए हैं और सभी निरीक्षकों को क्षेत्रवार ड्यूटी दी गई है। उनके जिम्मे अपने निर्धारित क्षेत्र में परिवहन संबंधी मामलों और हादसों को संभालने की जिम्मेदारी होगी। ट्रांसपोर्टर्स, कार डीलर्स, कार बाजार, रेंटल कार, मिनी बस, पीवी और गुड्स व्हीकल की नियमित जांच होगी और उनसे प्रभावी टैक्स वसूली की जाएगी। परिवहन निरीक्षक फ्लाइंग ड्यूटी के साथ-साथ बकाया टैक्स वसूली की भी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस प्रणाली से परिवहन विभाग के प्रवर्तन कार्य को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इनका कहना है...
पुलिस की बीट सिस्टम और थाना क्षेत्र की तर्ज पर अब नोडल अधिकारी बनाकर क्षेत्रवार ड्यूटी दी गई है। इन्हें राजस्व वसूली और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। 
-राजेन्द्र सिंह शेखावत, 
आरटीओ जयपुर, प्रथम

सड़क हादसे रोकने की जिम्मेदारी तय
प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे रोकने के लिए परिवहन विभाग विभिन्न कार्य कर रहा है। आरटीओ प्रथम की ओर से बनाए गए नोडल अधिकारी भी सड़क हादसों को कम करने के लिए कार्य योजना बनाएंगे। इसके साथ ही सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। सड़क सुरक्षा के तहत स्कूल, कॉलेजों में जाकर जागरूक करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल